मशहूर होने का लोगों ने आजकल एक नया तरीका निकाला है, ऐसे स्टंट करो जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाए। ऐसा की एक जानलेवा स्टंट एक लड़के ने भी किया, स्टंट के दौरान ये लड़का तेजी से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। फिर जो हुआ वो किसी को भी डरा देगा।
दुनिया भर में वायरल हो रही ये वीडियो में रूस की राजधानी मॉस्को की है। वीडियो में एक लड़का तेज रफ्तार आती ट्रेन के सामने स्टंट करने की तैयारी कर रहा है। प्लेटफॉर्म पर जैसे ही ट्रेन आती है ये लड़का ट्रेन के सामने कूदने की तैयारी करने लगता है।
ट्रेन जैसे ही लड़के के पास से गुजरती है ये लड़का ट्रेन के सामने कूद जाता है। ये नजारा देख आसपास के लोग भी पूरी तरह से डर जाते हैं।
युवक को छलांग लगाते देख ट्रेन का ड्राइवर हॉर्न भी बजाता है लेकिन वह तेज आती ट्रेन को अनदेखा करके छलांग लगा देता है। लेकिन ये लड़का गुलाटी मारते हुए दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाता है।
लेकिन वहीं इस वीडियो पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं क्योंकि इस खतरनाक स्टंट के बाद भी ड्राइवर के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। देखिए वायरल हो रहा ये स्टंट।