फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैलानियों के लिए स्वर्ग है यह देश: लोग घूमने नहीं, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आते हैं

Fri, 05 Oct 2018 10:33 AM IST
एरिन क्रेग, बीबीसी
एरिन क्रेग, बीबीसी Updated Fri, 05 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
the reason behind chinese tourist are going to S korea
South Korea Jeju
आप कहीं सैर-सपाटे के लिए निकलें तो क्या वहां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में वक्त जाया करना पसंद करेंगे? शायद नहीं। टूरिस्ट प्लेस पर कोई भी व्यक्ति समय बर्बाद क्यों करना चाहेगा, वो भी उमस भरे मौसम में, लंबी कतार में खड़े होकर पसीना पोंछते हुए।
the reason behind chinese tourist are going to S korea
Jeju Island South Korea
मगर दक्षिण कोरिया के जेजू आइलैंड की बात निराली है। जेजू सैलानियों का स्वर्ग है। ज्वालामुखी विस्फोट से बना यह द्वीप कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से करीब 100 मील दूर है। जेजू में सबसे ज्यादा चीनी सैलानी आते हैं। इस साल अब तक तीन लाख चीनी टूरिस्ट यहां पहुंच चुके हैं। जेजू के समुद्र तट चीनियों को बहुत पसंद हैं। यहां खरीदारी करना और जुआ खेलना भी उन्हें अच्छा लगता है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है यहां का ड्राइविंग लाइसेंस।
the reason behind chinese tourist are going to S korea
Jeju Island South Korea

चीन के कई सैलानी तो सिर्फ यहां के ड्राइविंग लाइसेंस एग्जाम सेंटर आने के लिए टूर प्लान करते हैं। दिन में वे फॉर्म भरते हैं, लाइन में खड़े होते हैं और परीक्षा देते हैं। अगर वे पहली ही कोशिश में पास हो जाते हैं तो उनके पास बीच पर घूमने का समय भी बच जाता है। काम के हिसाब से छुट्टियां प्लान करना नया नहीं है। लोग कॉस्मेटिक सर्जरी कराने, बच्चे पैदा करने में होने वाली दिक्कतों का इलाज कराने, प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने और यहां तक कि फुटबॉल मैच देखने के लिए भी धरती के एक छोर से दूसरे छोर तक चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
the reason behind chinese tourist are going to S korea
Jeju Island South Korea
दो तरह से फायदेमंद
 

कुछ शहर किसी एक चीज में विशेषज्ञता के लिए मशहूर हो जाते हैं। जैसे मेक्सिको का लॉस एल्गोडोन्स दांतों के इलाज के लिए मशहूर है और वियतनाम का होई एन ग्राहकों के नाप से कपड़े सिलने के लिए। जेजू में ड्राइविंग लाइसेंस वाला पर्यटन बहुत पुराना नहीं है। लेकिन यह तेजी से बढ रहा है। स्थानीय ड्राइवर्स लाइसेंस एग्जामिनेशन सेंटर के मुताबिक इस साल 2,172 चीनी नागरिकों को यहां से लाइसेंस मिले, यानि हर हफ्ते औसतन 62 लोगों को। 2010 में पूरे साल में सिर्फ 68 चीनी नागरिकों को लाइसेंस मिला था।

विज्ञापन
the reason behind chinese tourist are going to S korea
Jeju Island South Korea
ड्राइविंग लाइसेंस चाहने वाले चीनी नागरिकों के लिए दक्षिण कोरिया से लाइसेंस लेना दो तरह से फायदेमंद है- एक तो गुणवत्ता और दूसरे कम खर्च। चीन के बडे शहरों के ड्राइविंग स्कूल से लाइसेंस बनवाना जेजू आने के मुकाबले बहुत महंगा है। दूसरे, यहां आसानी से और फटाफट काम हो जाता है।

चीन की टूरिस्ट कंपनियां "दक्षिण कोरिया के हवाई" में लाइसेंस बनवाने के लिए 5 दिन का हॉली-डे पैकेज ऑफर करती हैं। ये पैकेज 8,800 युआन (1280 डॉलर) से शुरू होते हैं। इस खर्च में जेजू के सुंदर समुद्री तटों पर घूमना-फिरना भी हो जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed