{"_id":"5bb5ed1f867a554acb364b56","slug":"six-year-old-girl-take-care-of-her-paralysed-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल की बच्ची कर रही लकवाग्रस्त पिता की देखभाल, उठने से लेकर सोने तक करती है केयर","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
6 साल की बच्ची कर रही लकवाग्रस्त पिता की देखभाल, उठने से लेकर सोने तक करती है केयर
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
aa
वो कहावत है न 'हालत इंसान को सब सिखा देता है' लेकिन यहां जिसकी बात हम करने जा रहे हैं वो महज छह साल की बच्ची है। हालात ने इन नन्हे कंधों पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी डाली है कि आज यह हालात में पूरी तरह ढल चुकी है। इतनी सी उम्र में यह खेल-कूद भूलकर बड़ी जिम्मेदारियोंभरा जीवन जी रही है। इसकी कहानी जानकर आपको भी ताज्जुब होगा।
aa
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टोरी चीन के निंगझिया प्रांत की है। यहां टियान हैचेंग (40) और उनकी छह साल की बच्ची जिया-जिया दोनों साथ में रहते हैं। टियान का मार्च 2016 में एक तेज रफ्तार टैक्सी से एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में टियान का छाती से नीचे का शरीर काम करना बंद कर चुका है। उसके शरीर ने उसका साथ छोड़ दिया है।
हादसे के महज ढाई माह के भीतर टियान की वाइफ ने सात साल पुरानी शादी तोड़ दी और उसे अकेला छोड़कर चली गई। टियान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसे समझ ही नहीं आया कि वह क्या करे। टियान की पत्नी अपने साथ बेटे को भी ले गई लेकिन उसके पास अपनी बेटी जिया-जिया को छोड़ गई। मां के जाने के बाद जिया-जिया ने पिता की जिम्मेदारी संभाली और तब से वही टियान का ख्याल रखती है।

ये नन्ही बच्ची अपने बचपन के ख्वाबों की दुनिया से बाहर निकलकर एक ऐसी दुनिया में जीने को मजबूर है जहां उसे रोजाना सुबह 6 बजे उठना पड़ता है। इसके बाद उसे करीब घंटेभर अपने पिता की मांसपेशियों की मालिश करनी पड़ती है। इस दौरान वो उनके घावों की ड्रेसिंग भी करती है। जिया ही पिता को ब्रश कराती है और उनका मुंह भी छुलवाती है। नाश्ता करवाने के बाद वो स्कूल जाती है।
जिया-जिया के न होने पर उसके दादा-दादी टियान को देखते हैं। स्कूल से आते ही जिया पिता को खाना खिलाती है और फिर घर में चलने फिरने में उनकी मदद करती है। ये सब करने में जिया बिल्कुल नहीं थकती बल्कि वह अपने पिता की सेवा करके बेहद खुश होती है। उसे अपने पिता की शेविंग करना बेहद पसंद है।

जिया अपनी मां को मिस नहीं करती, बस उसे कुछ याद है तो बस अपना भाई। वह उसे कभी नहीं भूलती। वह अपनी मां को इसलिए पसंद नहीं करती क्योंकि उसने जिया के पिता की देखभाल नहीं की और वो उसे छोड़कर चली गईं। जबकि उस समय में उन्हें उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। जिया-जिया अपने भाई के सबसे करीब थी इसलिए वह उसे हमेशा याद करती है।
महज चार साल की उम्र में ही जिया ने फैमिली की जिम्मेदारियों को समझना शुरू कर दिया था। वो जो भी कर रही है उससे टियान भी बड़े खुश है और वे उस पर गर्व करते हैं।
महज चार साल की उम्र में ही जिया ने फैमिली की जिम्मेदारियों को समझना शुरू कर दिया था। वो जो भी कर रही है उससे टियान भी बड़े खुश है और वे उस पर गर्व करते हैं।
विज्ञापन
aa
टियान को प्रतीत होता है कि उनकी बेटी सबसे खास है। वह मुश्किल से मुश्किल काम कर सकती है। लेकिन सबसे मुश्किल काम उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने में होती है। टियान का वजन बेहद ज्यादा है, इसलिए उठाने बैठाने में उनकी छोटी सी बेटी को बड़ी दिक्कते उठानी पड़ती है।
टियान को पत्नी जबसे उनको छोड़कर गई फिर वापस कभी उनसे मिलने नहीं आई। हालांकि टियान ने अब तक अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया है। टियान का घर खेती से होने वाली कमाई से चलता है। पिता को लेकर जिया-जिया का समर्पण, इच्छाशक्ति और साहस को देख चीन में लोग उसके फैन हो गए हैं। गांव के लोग जिया-जिया की काफी मदद भी करते हैं।