फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं धधकते ज्वालामुखी कहीं तेजाब भरे तालाब, ये हैं वो 10 जगह जहां जाने के नाम से कांप जाएगा हर इंसान

Wed, 09 May 2018 07:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
Ten most Dangerous place in the world
Dangerous place
रोमांच और एडवेंचर की तलाश में लोग क्या नहीं करते, लेकिन ऐसे लोगों के लिए सबसे बड़ा काम होता है ऐसी जगहों को तलाशना जहां वाकयी उन्हें जाकर भरपूर मजा आता है। ऐसे में कई बार जगहों को एक्सपलोर करते-करते ही इंसान का धैर्य जवाब देने लगता है, लेकिन इस खबर के जरिए हम आपकी यह मुश्किल कुछ हद तक कम करना चाहेंगे। जी हां, आज हम आपको दुनिया की 10 रोमांच भरी जगह पर लेकर चलना चाहेंगे। तो क्या आप तैयार है..? 


दरअसल, यह जगह भयानक खतरों से भी भरी है इसलिए इन जगहों पर अक्सर रोमांच के चक्कर में लेने के देने भी पड़ जाते हैं। इसलिए दोस्तों जरा संभल कर ही यहां कदम रखना...
Ten most Dangerous place in the world
tanjania lake
1. तंजानिया की नेटरॉन झील 
कहते हैं कि इस झील में जो कोई गया है वह जिंदा नहीं लौटा। यकीन नहीं हो रहा हो तो एक बार इसके बारे में गूगल करके देखें। आपको इस झील की अनेकों ऐसी तस्वीर देखने को मिल जाएगी जिसमें किनारे के आसपास और पानी में कई जीव आज भी बुत बने खड़े हैं। देखने में ये बिल्कुल जिंदा नजर आते हैं लेकिन सच यह है कि उनमें जान नहीं बची है।
झील के पानी में Alkali Salt Crust की मौजूदगी की वजह से उनकी यह हालत हुई है। यह बेहद खतरनाक है। इसके संपर्क में आने वाला कोई भी जीवित प्राणी जिंदा नहीं बच पाता। यही नहीं, हाइड्रोजन सल्फाइड की तेज महक आपको इस जगह को निहारने का ज्यादा मौका भी नहीं देगी।
Ten most Dangerous place in the world
snake island
2. ब्राजील का नागद्वीप 

ब्राजील के नजदीक समुद्र में स्थित इस आइलैंड की कहानी जान लेंगे तो आपको किसी भी बीच पर जाने से डर लगने लगेगा। हम बात कर रहे हैं Iha da Queimada Grande द्वीप की। दरअसल, इस जगह पर सैकड़ों जहरीले सांप आपको देखने को मिल जाएंगे। कहते हैं कि यहां हर कदम पर आपको पांच सांप मिल जाएंगे, वो भी इतने विषैले की आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। अब तो आपको भी इस जगह के खतरे का अंदाजा हो गया होगा। बता दें इस खतरे को मद्देनजर रखकर ही ब्राजील सरकार ने इस जगह को पर्यटकों के लिए बैन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ten most Dangerous place in the world
Erta Ale
3. इथोपिया का ज्वालामुखी

इथोपिया का Erta Ale ज्वालामुखी दुनिया के सबसे सक्रीय ज्वालामुखी में से एक है। इस क्षेत्र में दो लावा के झरने होने के कारण यहां अक्सर कई ज्वालामुखी फटते रहते है। यहां जाना वैसा ही है, जैसे कोई शख्स बारूदी सुरंगों पर चल रहा हो।
विज्ञापन
Ten most Dangerous place in the world
Elephant Kingdom of Thailand
4. थाईलैंड का एलीफेंट किंगडम 
नाम में भले ही एलीफेंट जुड़ा है लेकिन यह इलाका जाना जाता है यहां के मगरमच्छों के फार्म से। हालांकि यह एक पर्यटक स्थल है जहां पर्यटक आकर इन मगरमच्छों को खाना खिलाते हैं लेकिन कई बार यह घड़ियाल खाने के लिए पानी से बाहर निकलकर इंसानों को भी अपना निवाला बना चुके हैं। इसलिए यहां सोच समझकर ही कदम रखना क्योंकि पता नहीं कब कोई मगरमच्छ झपट्टा मार दे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed