फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत में अंधी दो लड़कियां एक ही ब्वॉयफ्रेंड संग घर से भागी, ऐसे खत्म हुई कहानी

Wed, 09 May 2018 07:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
Triangle love story end in a train at chhattisgarh
girl with boy
दो लड़कियां एक ही ब्वॉयफ्रेंड के साथ मोहब्बत में अंधी होकर घर से भागने को तैयार हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब इनमें से एक अलग हो गई। इसके बाद इन तीनों की प्यार की कहानी छत्तीसगढ़ जाकर एक ट्रेन में खत्म हुई। जानिए फिर क्या हुआ...
Triangle love story end in a train at chhattisgarh
love
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने दो लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया और फिर दोनों को अपने साथ भगाकर ले गया। इसके बाद वह उनमें से एक को ट्रेन में ही छोड़ गया जबकि दूसरी लड़की को अपने साथ ले उड़ा। धोखा मिलने के बाद दूसरी लड़की ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है।
Triangle love story end in a train at chhattisgarh
train
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह युवक रोजगार की तलाश में निकला था जहां इसने दो किशोरियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसने एक साथ दोनों को घर से भगाया और अपने साथ ले गया। पहले दिल्ली फिर झारखंंड के टाटा नगर पहुंचने के बाद युवक ने बड़ी ही चालाकी से एक किशोरी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे उत्कल एक्सप्रेस में बिठा दिया। कुछ देर में वापस लौटने की बात कहकर दूसरी लड़की को अपने साथ ले गया। लेकिन फिर वो वापस नहीं आया। चलती ट्रेन में जब किशोरी ने रोना शुरू किया तो यात्रियों ने उसकी खोज खबर ली। उसके बाद मामले की जानकारी बरमकेला पुलिस के साथ रायगढ़ जीआरपी को दी। तब जाकर किशोरी को उत्कल एक्सप्रेस से उतार कर पीडि़त परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Triangle love story end in a train at chhattisgarh
love
रायगढ़ जीआरपी ने बरमकेला पुलिस की सूचना पर ही अप कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से इस किशोरी को उतारा। किशोरी ने बताया कि टाटा नगर में ये सभी एक साथ उत्कल एक्सप्रेस में बैठे, लेकिन कुछ देर बाद युवक, एक किशोरी को अपने साथ लेकर यह कहते हुए निकला कि कुछ खाने के लिए लेकर आते हैं। तुम इसी कोच मेंं बैठे रहना। मगर काफी देर बीत जाने के बाद युवक व साथ गई किशोरी वापस नहीं आई और ट्रेन चल पड़ी। खुद को अकेला पाते हुए किशोरी ट्रेन में ही रोने लगी। उसके बाद कोच में सवार अन्य यात्रियों ने रोने की वजह पूछी तो खुद के साथ हुए धोखे के बारे में उसने यात्रियों को जानकारी दी। 
विज्ञापन
Triangle love story end in a train at chhattisgarh
girl
यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पीडि़त के परिजनों को इस बात की जानकारी दी। परिजनों ने बरमकेला पुलिस को इस बारे में बताया। इसके बाद ही जीआरपी ने लड़की को ट्रेन से उतारा। वहीं पुलिस के साथ परिजन रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच चुके थे। रायगढ़ पहुंचने में देरी के बीच ही किशोरी को ट्रेन से उतारा गया। खुद के साथ धोखा व कई दिनों के बाद परिजनों को देख किशोरी फूट-फूट कर रोने लगी। उसके बाद उसे रायगढ़ जीआरपी में लाया गया। वहीं विभागीय लिखा-पढ़ी के बाद किशोरी को बरमकेला पुलिस को सौंप दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed