{"_id":"5af177004f1c1b76098b8a98","slug":"ten-most-dangerous-place-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं धधकते ज्वालामुखी कहीं तेजाब भरे तालाब, ये हैं वो 10 जगह जहां जाने के नाम से कांप जाएगा हर इंसान","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कहीं धधकते ज्वालामुखी कहीं तेजाब भरे तालाब, ये हैं वो 10 जगह जहां जाने के नाम से कांप जाएगा हर इंसान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
Dangerous place
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांच और एडवेंचर की तलाश में लोग क्या नहीं करते, लेकिन ऐसे लोगों के लिए सबसे बड़ा काम होता है ऐसी जगहों को तलाशना जहां वाकयी उन्हें जाकर भरपूर मजा आता है। ऐसे में कई बार जगहों को एक्सपलोर करते-करते ही इंसान का धैर्य जवाब देने लगता है, लेकिन इस खबर के जरिए हम आपकी यह मुश्किल कुछ हद तक कम करना चाहेंगे। जी हां, आज हम आपको दुनिया की 10 रोमांच भरी जगह पर लेकर चलना चाहेंगे। तो क्या आप तैयार है..?
tanjania lake
1. तंजानिया की नेटरॉन झील
कहते हैं कि इस झील में जो कोई गया है वह जिंदा नहीं लौटा। यकीन नहीं हो रहा हो तो एक बार इसके बारे में गूगल करके देखें। आपको इस झील की अनेकों ऐसी तस्वीर देखने को मिल जाएगी जिसमें किनारे के आसपास और पानी में कई जीव आज भी बुत बने खड़े हैं। देखने में ये बिल्कुल जिंदा नजर आते हैं लेकिन सच यह है कि उनमें जान नहीं बची है।
झील के पानी में Alkali Salt Crust की मौजूदगी की वजह से उनकी यह हालत हुई है। यह बेहद खतरनाक है। इसके संपर्क में आने वाला कोई भी जीवित प्राणी जिंदा नहीं बच पाता। यही नहीं, हाइड्रोजन सल्फाइड की तेज महक आपको इस जगह को निहारने का ज्यादा मौका भी नहीं देगी।

snake island
2. ब्राजील का नागद्वीप
ब्राजील के नजदीक समुद्र में स्थित इस आइलैंड की कहानी जान लेंगे तो आपको किसी भी बीच पर जाने से डर लगने लगेगा। हम बात कर रहे हैं Iha da Queimada Grande द्वीप की। दरअसल, इस जगह पर सैकड़ों जहरीले सांप आपको देखने को मिल जाएंगे। कहते हैं कि यहां हर कदम पर आपको पांच सांप मिल जाएंगे, वो भी इतने विषैले की आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। अब तो आपको भी इस जगह के खतरे का अंदाजा हो गया होगा। बता दें इस खतरे को मद्देनजर रखकर ही ब्राजील सरकार ने इस जगह को पर्यटकों के लिए बैन कर दिया है।

Erta Ale
3. इथोपिया का ज्वालामुखी
इथोपिया का Erta Ale ज्वालामुखी दुनिया के सबसे सक्रीय ज्वालामुखी में से एक है। इस क्षेत्र में दो लावा के झरने होने के कारण यहां अक्सर कई ज्वालामुखी फटते रहते है। यहां जाना वैसा ही है, जैसे कोई शख्स बारूदी सुरंगों पर चल रहा हो।

Elephant Kingdom of Thailand
4. थाईलैंड का एलीफेंट किंगडम
नाम में भले ही एलीफेंट जुड़ा है लेकिन यह इलाका जाना जाता है यहां के मगरमच्छों के फार्म से। हालांकि यह एक पर्यटक स्थल है जहां पर्यटक आकर इन मगरमच्छों को खाना खिलाते हैं लेकिन कई बार यह घड़ियाल खाने के लिए पानी से बाहर निकलकर इंसानों को भी अपना निवाला बना चुके हैं। इसलिए यहां सोच समझकर ही कदम रखना क्योंकि पता नहीं कब कोई मगरमच्छ झपट्टा मार दे।