{"_id":"5ad481c14f1c1ba67f8b4dda","slug":"survive-your-own-death-in-this-serial-killer-inspired-hotel-made-in-london","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस होटल में आकर लोग लेते हैं अपनी मौत का मजा, एक कमरे में हुई थीं 200 लोगों की हत्याएं","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस होटल में आकर लोग लेते हैं अपनी मौत का मजा, एक कमरे में हुई थीं 200 लोगों की हत्याएं
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
hotel
अगर आपको यह लगता है कि आपको जरा भी डर नहीं लगता, तो एकबार जरूर इस होटल में रात गुजार कर देखें। यकीनन आपको समझ आ जाएगा कि आखिर डर किसे कहते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम आपको ऐसी खौफनाक जगह क्यों भेजना चाहते हैं...? दरअसल, यह होटल एक 'सीरियल किलर' की स्टोरी से इंस्पायर्ड होकर बनाया गया है।
HH Holmes
यहां आने वाले हर शख्स को ऐसे डर का सामना करना पड़ता है जो उसने शायद ही अपने जीवन में पहले कभी फील किया होगा। दरअसल, यह होटल खास ऐसे लोगों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें डर का सामना करना बेहद पसंद है। इसलिए यहां आने वालों का मजबूत दिल होना बेहद जरूरी है।
HH Holmes fear in Philadelphia
कमजोर दिल वालों को तो भूलकर भी इस होटल के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इस होटल को 19 वीं शताब्दी के शुरुआती दौर के होटलों जैसा ही रूप दिया गया है। दिखने में यह बेहद आलीशान लगता है। उस दौर से इस होटल को जोड़ते हुए इसलिए तैयार किया गया है क्योंकि उस समय अमेरिका में एक सीरियल किलर बड़ा फेमस हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
HH Holmes
वह होटल में जाकर लोगों की हत्या किया करता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीरियल किलर ने 18 9 1-194 9 के बीच अमेरिका में तकरीबन 200 से भी ज्यादा लोगों की हत्या की थी। ताज्जुब की बात यह है कि सभी हत्याएं होटल के कमरे में की गई थी। इस भय से उस समय लोगों ने होटल में ठहरना तक बंद कर दिया था।
विज्ञापन
HH Holmes
आज इस बात को सदियां बीत चुकी है लेकिन आज भी दुनिया में इस किलर की बातें की जाती है। इस किलर का नाम 'एच.एच होम्स' था। आगे चलकर इस सीरियल किलर पर बेस्ड कई फिल्में व नाटक भी बनाए गए। कहते हैं कि इस किलर की मौत को लेकर भी लंबे समय तक राज गहराया रहा। कहा जाता है कि एच.एच होम्स नामक इस सिरियल किलर को फिलाडेल्फिया की मोयामेंसिग नामक जेल में सन 1896 में फांसी दे दी गई थी।