चीन में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने फ्लाइट टेकऑफ के बाद एयरहोस्टेस के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखते ही विमान में सवार यात्रियों ने तुरंत शोर मचा दिया। प्लेन में पेनिक क्रिएट होने की खबर जब पायलट को मिली तो उसने विमान को फौरन नजदीकी हवाई अड्डे पर लैंड कराया। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है...
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनिज एयरलाइंस के बीजिंग जा रहे विमान में यह वाकया हुआ। दरअसल, विमान में एक शख्स ने एक एयरहोस्टेस को फाउंटेन पेन की नौंक पर बंधक बना लिया। जब शख्स एयरहोस्टेस की गर्दन पर पेन को रखकर उसे बिजनेस क्लास की तरफ लेकर बढ़ा तो यात्रियों ने डर से शोर मचाना शुरू कर दिया। सभी को एकबार के लिए यह लगा कि प्लेन को हाइजैक कर लिया गया है। तभी युवक ने एयरहोस्टेस को यूं दबोचा हुआ है।
3 of 4
man holds crew member hostage with fountain pen
शोर-शराबा सुनकर पायलट ने तुरंत फैसला लेते हुए विमान को नजदीकी हवाई अड्डे पर उतारने के बारे में सोचा। बस फिर कुछ ही पलों में पायलट ने विमान को सुरक्षित झेंगझाऊ हवाई अड्डे पर लैंड करा दिया। इसके बाद सिक्यॉरिटी को बुलवाकर शख्स को गिरफ्तार करा दिया गया।
इस बीच शख्स विमान में जोर-जोर से चिल्लाता रहा। वारदात के पीछे युवक से पूछताछ जारी है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ऐसा करने के पीछे शख्स का क्या इरादा था। इस बाबत विमानन अधिकारियों की और से भी किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है।