{"_id":"5a67311c4f1c1ba1268b6011","slug":"seven-year-old-delivery-boy-work-take-attention-of-the-whole-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 साल की उम्र में यह बच्चा करने लगा ऐसा काम, खींच लिया पूरी दुनिया का ध्यान ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
7 साल की उम्र में यह बच्चा करने लगा ऐसा काम, खींच लिया पूरी दुनिया का ध्यान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
7 year old delivery boy
इन दिनों चीन के एक 7 साल के बच्चे ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हर कोई इसके काम को लेकर चर्चा कर रहा है। दरअसल, इतनी सी उम्र में इस बच्चे ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसे कोई बड़ी उम्र का इंसान ही अंजाम दे सकता है।
7 year old delivery boy
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पूर्वी चीन के शिंगदाओ प्रांत में रहने वाला यह बच्चा घर-घर जाकर सामान डिलिवर करने का काम करता है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्चे ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को कबूलते हुए बताया कि वह रोजाना 30 पार्सल डिलिवर करता है।
7 year old delivery boy
अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी सी उम्र में यह बच्चा ऐसा क्यों कर रहा है या फिर इसके मां-बाप के बारे में ख्याल आया होगा कि वह कैसे कठोरदिल इंसान है जो नन्ही सी जान से ऐसा काम लें रहे हैं। यह सोचना लाजमी है, क्योंकि भारत में बाल मजदूरी एक अपराध समझा जाता है। मगर इस बच्चे के सामने तो मजबूरी ही ऐसी आन खड़ी हुई कि इसे यह सब करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 year old delivery boy
इसके सामने ये हालात तब बने जब उसके सिर से मां-बाप का सांया छिन गया। जी हां तीन साल की उम्र में ही यह बच्चा अनाथ हो गया था। ऐसी दर्दभरी कहानी है इस नन्ही जान की और जब यह कहानी दुनिया को पता चली तो सब इसके फैन हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चे को 'लिटिल ली' नाम दिया है।
विज्ञापन
7 year old delivery boy
चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर इस बच्चे का एक विडियो सामने आया है। इसमें बताया गया है कि बच्चे के पिता का 4 साल पहले ही देहांत हो गया था जबकि ली की मां ने दोबारा शादी कर ली। तब से ही वह अनाथ है। इसके बाद ली की देखभाल यान शिफांग नामक एक शख्स ने की। वह ली के पिता के साथ काम करता था। पेशे से यान शिफांग डिलिवरी ब्वॉय का काम ही करते हैं। लिटिल ली भी अब शिंगदाओ के शाइबे जिले में रोजाना 30 पार्सल डिलिवर करने का काम करता है।