फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस रोबोट पर लगा उत्पीड़न का आरोप, कर डाला ऐसा काम चौंक गए लोग

Mon, 18 Dec 2017 10:02 AM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 18 Dec 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Security Robot dismissed after complaining of human harassment at San Francisco
Robot k9
सैन फ्रांसिस्को के एक इलाके में तैनात सुरक्षा रोबोट ‘के-9’ पर बेघर लोगों का उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसके बाद रोबोट को उसके काम से बर्खास्त करके वहां से हटा दिया गया है। आरोप है कि रोबोट सड़क किनारे गश्त करके बेघर लोगों को टेंट लगाने से रोक रहा था। यह हर मिनट सैकड़ों तस्वीर खींचता था, जिससे लोगों की निजी जिंदगी प्रभावित हो रही थी। 


पढे़ं- अंग्रेज दिखती है ये 'देसी गर्ल', पिता से उठा भरोसा, अब लिया बड़ा फैसला
Security Robot dismissed after complaining of human harassment at San Francisco
Robot k9
लोगों ने आरोप लगाया कि यह रोबोट सिर्फ गरीब और बेघरों पर कार्रवाई कर रहा है। 'द सैन फ्रांसिस्को सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल' ने इस रोबोट को तैनात किया था। ताकि रोबोट संस्थान के आसपास के इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर सके, जिससे कार चोरी और सामान उठाने जैसे अपराध में कमी आए।

पढ़ें- बच्चों ने किया कमाल, सुलझाया अंतरिक्ष का 60 साल पुराना 'अद्भुत रहस्य'
 
Security Robot dismissed after complaining of human harassment at San Francisco
Robot k9
संस्थान की अध्यक्ष जेनिफर स्कारलेट का कहना है कि रोबोट ने जान बूझकर बेघर लोगों को परेशान नहीं किया। रास्ते पर सोने वालों को तंग नहीं किया। वहीं संस्थान के कैंपस के पास में स्थित कैंप में रहने वाले लोगों का आरोप है कि रोबोट ने उन्हें निशाना बनाया है। स्कारलेट के मुताबिक लोगों ने रोबोट को बांधा, उसके साथ तोड़फोड़ की और उसके सेंसर पर सॉस फेंक दी। उनका कहना है कि संस्थान के बाहर बड़ी संख्या में टेंट हैं और वहां गाड़ियां खड़ी रहती हैं।

पढ़ें- वेजिटेरियन होने का मिला इतना बड़ा फायदा, मौत को दे दी मात
विज्ञापन
विज्ञापन
Security Robot dismissed after complaining of human harassment at San Francisco
Robot k9
इस रोबोट को बनाने वाली कंपनी नाइटस्कूप के मुताबिक गलत खबरें फैलाई गई हैं कि यह रोबोट बेघर लोगों को हटाने के लिए लाया गया था। इसका मकसद सिर्फ उनकी ग्राहक संस्था की सुरक्षा को बढ़ाना था और वह इसमें सफल भी रही। रोबोट की तैनाती के बाद चोरी की घटनाओं में कमी आई थी।

पढे़ं- सीने के बाहर धड़क रहा था दिल, देखकर डॉक्टर भी गए हिल, फिर हुआ चमत्कार
विज्ञापन
Security Robot dismissed after complaining of human harassment at San Francisco
मित्र रोबोट - फोटो : self
रोबोट के हाथों हो चुके हैं दो कत्ल
जुलाई, 2015 में जर्मनी में स्थित कार कंपनी फोक्सवैगन के प्लांट में एक रोबोट ने 22 साल के कर्मचारी को मेटल प्लेट के बीच में डालकर मार डाला था। उसी साल अगस्त महीने में भारत के गुरुग्राम में मारुति के प्लांट में 47 साल के मजदूर रामजी रोबोट की चपेट में आकर मारे गए थे।

पढे़ं- इस समुदाय से जानिए बासी खाने के फायदे, फ्रेश खाना भूल जाएंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed