{"_id":"5a34ae264f1c1bc8678c1ac7","slug":"desi-girl-who-was-bullied-because-she-has-white-skin-now-wants-a-dna-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंग्रेज दिखती है ये 'देसी गर्ल', पिता से उठा भरोसा, अब लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
अंग्रेज दिखती है ये 'देसी गर्ल', पिता से उठा भरोसा, अब लिया बड़ा फैसला
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
bizarre
यूरोपीय लड़कियों जैसी हरी आंखें, लाल बाल, गोरी त्वचा और उस पर झाइयां। इन खूबियों के चलते मुुंबई की पूजा गणात्रा बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन उनकी यही खूबसूरती कई साल उनकी दुश्मन रही।
pooja
भारतीय माता-पिता की बेटी पूजा को लोग विदेशी कह कर चिढ़ाते हैं। पूछते हैं कि तुम्हारे माता-पिता भारतीय दिखते हैं तो तुम विदेशियों जैसी क्यों हो।
pooja
क्लास में टीचर कहती हैं, तुम स्लीवलेस कपड़े न पहना करो, लोगों का ध्यान जाता है। कहीं घूमने जाती हैं, तो लोग फॉरेनर समझकर उनके साथ फोटो खिंचाने चले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pooja with her parents
हिंदी बोलती हैं, तो अजनबी चौंक जाते हैं क्योंकि वे तो उन्हें पर्यटक समझ रहे होते हैं। पूजा नस्लीय टिप्पणियों की भी शिकार होती हैं। पूजा कहती हैं, अब वह डीएनए टेस्ट कराना चाहती हैं, जिससे पता चल सके कि उनके लुक का राज क्या हैं।
विज्ञापन
pooja
डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि पूजा का कोई पूर्वज विदेशी रहा हो, जिससे वह विदेशियों की तरह दिखती हैं। इस सब बातों से परेशान होकर 24 साल की पूजा ने फेसबुक पर अपनी कहानी बयां कि तो देश-विदेश में उनकी कहानी वायरल हो गई।