कई बार इंसान सिर्फ मौज-मस्ती के लिए जान जोखिम में डाल लेता है। तो कई बार किसी की लापरवाही में जान पर आफत बन आती है। चीन के वानशंग पार्क में कुछ ऐसा ही हुआ। जिसे देखने के बाद लोगों की चीख निकल आई।
2 of 6
Wansheng Ordovician Theme Park
चीन का Wansheng Ordovician थीम पार्क अपने खतरनाक झूलों के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। साल भर में लाखों सैलानी यहां रोमांच का अनुभव करने के लिए आते हैं। लेकिन यहां हुई एक घटना ने लोगों के रोमांच को दहशत में बदल दिया।
3 of 6
Wansheng Ordovician Theme Park
खुशी की बात यह है कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लेकिन दुख की बात यह है कि विश्व प्रसिद्ध स्थल पर इस तरह की लापरवाही की जा रही है। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
4 of 6
Wansheng Ordovician Theme Park
वीडियो में एक शख्स 500 फीट ऊंचे पुल को कूद-कूद कर पार कर रहा है। एतिहातन उसकी पीठ पर एक रस्सी बांधी गई थी। ताकि उसे गिरने से बचाया जा सके। पुल के नीचे कोई सेफ्टी नेट भी नहीं था। पीठ पर बंधी सेफ्टी कॉर्ड कूदने के दौरान खुल गई। हालांकि शख्स दूसरी तरफ पहुंच गया था लेकिन यदि उसका कदम जरा सा सरक जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
5 of 6
Wansheng Ordovician Theme Park
वीडियो वायरल होने के बाद पार्क को बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया में भी इस पार्क के खिलाफ लोगों जमकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। पार्क की तरफ से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।