{"_id":"5bb712f5867a55292c2f90c9","slug":"doctor-operates-a-teddy-bear-in-canada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज! इस डॉक्टर ने कर दिया टैडी बियर का ऑपरेशन, तेजी से वायरल हो रहीं तस्वीरें","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
हैरतअंगेज! इस डॉक्टर ने कर दिया टैडी बियर का ऑपरेशन, तेजी से वायरल हो रहीं तस्वीरें
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
dd
सोशल मीडिया पर एक टैडी बियर के ऑपरेशन की तस्वीरें तैर रही हैं। इसमें एक डॉक्टर एक टैडी का ऑपरेशन करते हुए नजर आ रहा है। यह खबर सामने आई है कनाडा से, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जी हां, यहां एक डॉक्टर ने वो कर दिखाया जो शायद इतिहास में कभी नहीं हुआ। 'टैडी बियर का ऑपेरशन'... आपने इंसानों, जानवरों के तो ऑपरेशन खूब सुने होंगे लेकिन क्या कभी किसी खिलौने या टैडी के ऑपरेशन के बारे में सुना है..? आप कहेंगे ये तो सरासर बेवकूफी है। भला ऐसे भी कहीं होता है। लेकिन कनाडा में तो ऐसा ही हुआ है।
Trending Videos
dd
यहां एक डॉक्टर ने एक टैडी को पहले एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया और फिर उसका ऑपरेशन किया गया। यकीन मानिए ऐसा वास्तव में हुआ है। डेनियल नीली नामक डॉक्टर ने टैडी का ऑपरेशन किया है। ये सर्जन कोई ऐसा वैसा सर्जन नहीं बल्कि एकदम पेशेवर सर्जन हैं। इसने अपनी जिंदगी में न जाने कितने बड़े-बड़े ऑपरेशन किए हैं।
dd
दरअसल, ये कहानी है एक 8 साल के बच्चे की है जिसका नाम जैक्सन मैकी है। जैक्सन मैकी की ब्रेन सर्जरी की जिम्मेदारी न्यूरोसर्जन डेनियल को मिली थी। जब जैक्सन को डेनियल के पास ऑपरेशन के लिए लाया गया तो उसने बड़ी ही मासूमियत के साथ डॉक्टर से आग्रह किया। जैक्सन ने अपने सर्जन को कहा- क्या आप पहले मेरे टैडी बियर का इलाज कर सकते हो? वो बड़ा बीमार है। इस पर डॉक्टर डेनियल ने इनकार नहीं किया और जैक्सन के टैडी बियर को ऑपरेशन करने के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
dd
बाद में डॉक्टर डेनियल ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। साथ ही उन्होंने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं जो अब वायरल हो रही हैं। उनके इस ट्वीट पर हजारों लाइक्स और रीट्वीट आ चुके हैं। डॉक्टर ने ये भी बताया कि सर्जरी के बाद जैक्सन और टैडी बियर दोनों तेजी से रिकवर कर रहे हैं। दोनों एकदम ठीक हैं।
विज्ञापन
dd
लोग डॉक्टर डेनियल की तारीफ कर रहे हैं साथ ही उनके इस मानवीय व्यवहार के लिए जैक्सन के परिजनों ने उनका दिल से शुक्रिया अदा किया है। डॉक्टर डेनियल ने जो काम किया है वह वाकयी काबिल-ए-तारीफ है।उन्होंने जैक्सन के टैडी बियर का ऑपरेशन करके यह बताया कि वह किसी को भी ठीक कर सकते हैं, इससे बच्चे के दिल में डॉक्टर के प्रति भरोसा कायम हुआ। वैसे इतनी छोटी उम्र के बच्चे के लिए ऑपरेशन काफी भयावह होता है।