{"_id":"5bd44430bdec226999176da9","slug":"people-of-this-village-do-not-use-slipper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गांव के लोग चप्पलों से भागते हैं दूर, पहनने वाले को भुगतना पड़ता है अंजाम","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस गांव के लोग चप्पलों से भागते हैं दूर, पहनने वाले को भुगतना पड़ता है अंजाम
Sat, 27 Oct 2018 04:25 PM IST
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Oct 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sleepers ban in village of Tamilnadu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फैशन के इस दौर में कपड़ों से मैचिंग जूते-चप्पल पहनने का चलन तेज हो गया है। साधारण शख्स के पास भी दो तीन जोड़ी जूते चप्पल तो होते ही हैं। शौकीन लोग तो इस पर हजारों लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। कुछ सालों पहले तक पिछड़े गांवों में नंगे पांव चलने पर कुछ लोग दिखाई दे जाया करते थे। लेकिन आज चप्पल और जूते फैशन के साथ-साथ जरूरत बन चुके हैं। लेकिन आज आपको यहां ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जूते चप्पल पहनने के नाम पर नाराज हो जाते हैं लोग।
2 of 5
Sleepers ban in village of Tamilnadu
- फोटो : Facebook
अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है तो हम आपको बता दें कि मदुराई से 20 किलोमीटर दूर एक ऐसा गांव है जहां पर लोगों को जूते चप्पल पहनना मना है। इस गांव का नाम कलिमायन है।
3 of 5
Sleepers ban in village of Tamilnadu
- फोटो : Facebook
इस गांव में सालों तक किसी ने अपने पैर में चप्पल या फिर जूते नहीं पहने। यहां तक की इस गांव के लोग अपने बच्चों को भी इसे पहनने से मना करते हैं। अगर कोई गलती से भी जूते पहन लेता है तो उसे कठोर सजा सुनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sleepers ban in village of Tamilnadu
- फोटो : Facebook
जूते चप्पल न पहनने के पीछे लोगों का अपना तर्क है। इस गांव के लोग अपाच्छी नाम के देवता की सदियों से पूजा करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि अपाच्छी नाम के देवता ही उनकी रक्षा करते हैं। अपने इसी देवता के प्रति आस्था दिखाने के लिए गांव की सीमा के अंदर जूते-चप्पल पहनना मना है।
विज्ञापन
5 of 5
Sleepers ban in village of Tamilnadu
- फोटो : Facebook
इस गांव के लोग पीढ़ियों से इस परंपरा को निभाते चले आ रहें हैं। अगर गांव के लोगों को कही जाना होता है तो हाथ में चप्पल लेकर गांव की सीमा तक आने के बाद पहन लेते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।