अभी तक आपने 'फ्लाई डाइविंग' के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या कभी फ्लाई डाइनिंग के बारे में सुना है..? अगर नहीं तो चलिए आज आपको इस नई खोज के बारे में बताते हैं। जैसा कि इसके नाम से ही साफ है फ्लाई डाइनिंग का मतलब है हवा में खाना खाना वो भी किसी डाइनिंग टेबल पर... अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव हो सकता है..?
जी हां, जो ख्वाबों में भी पूरा नहीं हो सकता वो पूरा कर दिखाया है बेंगलुरु में फ्लाई डाइनिंग नामक एक कंपनी ने। बता दें, बेंगलुरु नायाब चीजों के लिए जाना जाता है। अब इस शहर ने अपने में एक और खूबी जोड़ ली है। यहां शुरू हो चुका है देश का पहला 'स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट' जिसकी खासियत है खुले आसमान में जमीन से 120 फीट ऊपर अपने ग्राहकों को खाना खिलाना। सचमुच लोग इस नजारे को देखते ही रोमांचित हो उठते हैं।
जरा सोचकर देखिए कि सिलिकॉन सिटी के खूबसूरत एरियल व्यू का दीदार करते हुए इतनी ऊंचाई पर जाकर खाना खाने का कैसे मजा आता होगा..? पहले ही बता दें यह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। खासतौर से उन लोगों के लिए जिन्हें ऊंचाई पर जाने से डर लगता है । असल में यह उन लोगों के लिए खास होगा जो स्काई डाइनिंग के साथ-साथ एडवेंचर पसंद है। यह बैंग्लुरु शहर के बीच Hebbal के नजदीक नगवारा झील के किनारे पर स्थित है। यहां डिनर करने का अपना अलग मजा आता है। भारत में ऐसा पहली बार होने जा रहा है।
बता दें डाइनिंग टेबल की सीट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप 360 डिग्री का नजारा ले सकते हैं। इसके साथ ही ये पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर आपको रोमांच पसंद है तो एकाबर जरूर स्काई डाइनिंग का लुत्फ उठाए। सीधे मैनेजमेंट को कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग के जरिए स्लॉट सेलेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए सीट, टाइम और मेल आईडी और मोबाइल नबंर देना होगा flydining.com वेबसाइट पर इसकी बुकिंग की सारी डीटेल दी गई है।