फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाप रे! तोता है या आफत की पुड़िया, ऑनलाइन शॉपिंग के कारनामे जान माथा पकड़ लेंगे आप

Sun, 23 Dec 2018 06:27 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Sun, 23 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
parrot Rocco online shopping with help of smart amazon alexa speaker in its owners voice
african grey parrot - फोटो : Social Media

ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज लोगों के साथ-साथ अब पक्षियों में भी दिखने लगा है। तोता इंसान की नकल तो करता है ये तो हम सब जानते है लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक तोता भी ऑनलाइन शॉपिंग करता है और अब तक कई सारा सामान भी मंगवा चुका है। जी हां, आइये आपको बताते हैं इस तोते के बारे में जिससे उसका मालिक भी अब परेशान हो रहा है। 

parrot Rocco online shopping with help of smart amazon alexa speaker in its owners voice
african grey parrot - फोटो : Social Media

दरअसल द टाइम्स ऑफ लंदन की एक खबर के अनुसार, रोको नाम का तोता अमेजन के स्पीकर एलेक्सा से अपने मालिक की आवाज में बात करके ऑनलाइन शॉपिंग करने का शौकीन है। अभी तक उसने कई बार सामान भी मंगवाया हैं। बाद में तोते की मालकिन सामान को कैंसल करती हैं और उसे वापस करती हैं। रोको नाम का यह तोता हू-ब-हू अपनी मालकिन की आवाज निकाल लेता है।

parrot Rocco online shopping with help of smart amazon alexa speaker in its owners voice
- फोटो : Social Media

जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में अफ्रीकी ग्रे पैरट प्रजाति के इस तोते का नाम Rocco है और इस प्रजाति के ग्रे तोते आवाजों और शब्दों की नकल उतारने में काफी होशियार होते हैं। तोते ने अमेजन के स्पीकर एलेक्सा के जरिए आइसक्रीम, स्ट्रॉबेरीज, सूखे मेवे, पतंगें और ब्रोकली जैसी कई चीजों का अमेजन पर ऑनलाइन आर्डर किया। हैरानी की बात तो ये है कि इस बारे में तोते के मालिक को कुछ जानकारी नहीं थी, जब आर्डर किया गया सामान घर पर आया तो वो इसे देखकर हैरान रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
parrot Rocco online shopping with help of smart amazon alexa speaker in its owners voice
African grey parrot Rocco with Marion Wischnewski - फोटो : Social Media

आपको जानकर हैरानी होगी ऑनलाइन ऑर्डर करने के अलावा रोको तोता ऐलेक्सा से गाने और जोक्स भी सुनता है। ऐलेक्सा अमेजॉन कंपनी के वर्चुअल असिस्टेंट का नाम है। हालांकि उसकी हरकतों को देखते हुए अब मालिकन मैरियन ने अनचाही खरीदारी से बचने के लिए ऐलेक्सा पर कुछ कंट्रोल लगा दिया। 

विज्ञापन
parrot Rocco online shopping with help of smart amazon alexa speaker in its owners voice
- फोटो : Social Media

मैरियन ने बताया कि एक दिन उन्होंने अपनी अमेजॉन शॉपिंग ऑर्डर लिस्ट देखी तो वह चौंक गईं। लिस्ट में ऐसा-ऐसा सामान था जो उन्होंने ऑर्डर ही नहीं किया। रोको ने ऐलेक्सा की सहायता से अमेजॉन पर जो सामान ऑर्डर किया उसमें स्ट्रॉबेरी और आइसक्रीम शामिल थीं। यह तोता पहले ब्रिटेन के नैशनल एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट (NAWT) में रहता था। वहां पर ज्यादा चहकने और बोलने के कारण उसे वहां से निकाल दिया गया। NAWT में काम करने वाली मैरियन उसे अपने घर ले आईं। इसके बाद घर पर रहकर ही वह सब कुछ सीख गया और अब इस तरह से अपनी मालकिन को परेशान करता रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed