फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान के इस गांव की बहू बनेंगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, देखो ये है ससुराल की पुश्तैनी हवेली

Tue, 08 May 2018 08:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani daughter Isha Ambani set to daughter in law of Piramal empire in rajasthan
isha ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी पीरामल खानदान के वारिस आनंद पीरामल के साथ तय हुई है। पीरामल परिवार राजस्थान में झुंझुनू डिस्ट्रिक्ट के एक छोटे से कस्बे 'बगड़' का रहने वाला है। आनंद पीरामल, पीरामल ग्रुप के संस्थापक सेठ पीरामल के प्रपौत्र हैं और अजय पीरामल के बेटे हैं। यह तय माना जा रहा है कि ईशा शादी के बाद यहां जरूर आएंगी, क्योंकि, पीरामल परिवार का यह पैत्रक गांव है। भले ही बगड़ एक छोटा कस्बा मालूम पड़ता हो, मगर यहां की हवेलियां दुनियाभर में मशहूर हैं। जानिए क्या है विशेष... 
Mukesh Ambani daughter Isha Ambani set to daughter in law of Piramal empire in rajasthan
piramal haveli
माना जाता है कि दोनों परिवारों के ताल्लुकात चार दशक पुराने हैं।अब यह दोस्ती रिश्तेदारी में तब्दील होने जा रही है। ईशा का रिश्ता जिस खानदान से जुड़ने जा रहा है उसके बारे में कम लोगों की ही खबर होगी। चलिए बताते हैं परिवार के बारे में... पीरामल बिजनेस एम्पायर की शुरुआत 1920 में हुई थी जो आज 67 हजार करोड़ से ज्यादा का हो चुका है। इसकी शुरुआत कैसे हुई बताते हैं...
Mukesh Ambani daughter Isha Ambani set to daughter in law of Piramal empire in rajasthan
Isha Ambani - फोटो : Instagram
यह बात है प्रथम विश्व युद्ध के ठीक बाद की जब अजय पीरामल के दादा सेठ पीरामल चतुर्भुज मखारिया 50 रुपए लेकर राजस्थान के बगड़ कस्बे से बम्बई पहुंचे थे। और आज 67 हजार करोड़ का बिजनेस बुलंदिया छू रहा है।  बगड़ कस्बे में आज भी पीरामल ग्रुप की पुश्तैनी हवेली है। यहां और भी बहुत सी हवेलियां है लेकिन पीरामल हवेली की बात ही कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani daughter Isha Ambani set to daughter in law of Piramal empire in rajasthan
isha ambani marriage
अंदर की वास्तु-कला बेहद भव्य है। माना जाता है कि इस हवेली को अब होटल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें टूरिस्ट आकर ठहरते हैं। यह पुश्तैनी हवेली आज भी पीरामल ग्रुप के पास ही है। झुंझुनूं के कस्बों में खड़ी विशाल हवेलियां आज भी अपने वास्तु-कला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। उन्हीं  में से एक है पीरामल खानदान की हवेली। इस हवेली के छज्जे, बरामदा और झरोखों पर बारीक व उम्दा नक्काशी उसे और खूबसूरत बनाता है। 
 
विज्ञापन
Mukesh Ambani daughter Isha Ambani set to daughter in law of Piramal empire in rajasthan
मेट गाला 2017 ,ईशा अंबानी
इस इलाके में कभी शेखावत राजपूतों का आधिपत्य हुआ करता था। तब इनका साम्राज्य सीकरवाटी और झुंझनूवाटी तक था। शेखावत राजपूतों के आधिपत्य वाला इलाका शेखावाटी कहलाया, लेकिन भाषा-बोली, रहन-सहन, खान-पान, वेष-भूषा और सामाजिक सांस्कृतिक तौर-तरीकों में एकरूपता होने के नाते झुंझुनू और चुरू जिला भी शेखावटी का हिस्सा माना जाने लगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed