फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोर के जनाजे में खर्चे एक करोड़, मर्सिडीज और लिमोजिन गाड़ियों का काफिला देख हर कोई हैरान

Mon, 07 May 2018 07:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
henry vincent most wanted criminal funeral in london
a

बड़ी और मशहूर हस्तियों के जनाजे की भव्यता तो आपने कई बार देखी होगी लेकिन हम आपको लंदन में एक चोर के जनाजे के बारे में बताने जा रहे हैं। लंदन में एक चोर का जनाजा ऐसा निकला कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। जिसके सामने बड़ी-बड़ी हस्तियों के जनाजे भी छोटे लगे।

henry vincent most wanted criminal funeral in london
a

हेनरी विन्सेंट नाम के इस चोर की मौत उस वक्त हुई थी जब वह एक बुजुर्ग के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। हेनरी विन्सेंट साउथ ईस्ट लंदन का जाना-माना मोस्ट वान्टेड था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार और दोस्त सकते में आ गए।

henry vincent most wanted criminal funeral in london

हेनरी की मौत के बाद 3 मई को उसके दोस्तों और फैमिली ने उसके जनाजे में पानी की तरह पैसा बहाया। उसके जनाजे में 8 लंबी मर्सिडीज, लिमोजिन गाड़ियों का काफिला देखा जा सकता था। यह नजारा ऐसा था जैसे किसी हॉलीवुड या बॉलीवुड सुपरस्टार की अंतिम विदाई हो। हेनरी विन्सेंट के पूरे जनाजे पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
henry vincent most wanted criminal funeral in london

हेनरी की  गाड़ियों को फूलों से सजाकर उस पर डैडी, हेनरी और हीरो जैसे कई शब्द लिखे गए थे। इस हाइप्रोफाइल जनाजे की सिक्योरिटी के लिए 50 पैदल पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। इसके अलावा दो हेलिकॉप्टर इस काफिले पर कड़ी नजर रखे हुए थे। बता दें कि जिस घर में चोरी करते हुए हेनरी की मौत हो गई थी उस बुजुर्ग ने भी चोरी का केस वापस ले लिया है।

विज्ञापन
henry vincent most wanted criminal funeral in london

जनाजा निकाले जाने के दौरान हेनरी के परिवार और दोस्तों ने पत्रकारों पर अपना गुस्सा निकाला और पत्थरों से हमला किया। जिसके बाद पुलिस की दखल से मामला शांत हुआ। हेनरी को ऑर्पिंगटन कैंट में दफनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed