{"_id":"5a687deb4f1c1b88268b657c","slug":"minor-mistake-has-opened-the-groom-second-marriage-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक छोटी सी गलती ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, जानकर आपको भी होगी हैरानी","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
एक छोटी सी गलती ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, जानकर आपको भी होगी हैरानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
DEMO
यह ऐसा मामला है जो हम सभी लोगो के लिए एक सबक हैं। शादी ब्याह का रिश्ता बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। जब आप किसी अनजान व्यक्ति से रिश्ता बनाने जा रहे हो तो पूरी पड़ताल करना बेहद जरूरी है, वरना इस मामले जैसा हाल हो सकता है...
Trending Videos
GROOM WITH BRIDE
इसे अब आप ऊपर वाले की करम ही समझें कि लड़की के पिता ने ही दूल्हे की इस भूल को सही समय पर पकड़ा। जब यह बात उन्हें पता चली तो उन्होंने फौरन शादी तोड़ दी। आइए विस्तार से जाने क्या हैं पूरा मामला…
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मुंबई स्थित दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी सोहेल सय्यद नामक के व्यक्ति से तय की थी। लड़की के पिता ने शादी के लिए शानदार दावत दी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मुंबई स्थित दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी सोहेल सय्यद नामक के व्यक्ति से तय की थी। लड़की के पिता ने शादी के लिए शानदार दावत दी।
GROOM WITH BRIDE
फिर दुल्हन की बिदाई भी हो गई लेकिन उसी रात लड़की के पिता को दुल्हे के एक ऐसे राज के बारे में पता चला जिसे जानकर उसके होश उड़ गए।
दरअसल, दुल्हन के पिता अपने फोन में शादी की तस्वीरें देख रहे थे। तभी उन्हें फोन में एक और दूल्हे की तस्वीर दिखी जो किसी ने उन्हें भेजी थी।
दरअसल, दुल्हन के पिता अपने फोन में शादी की तस्वीरें देख रहे थे। तभी उन्हें फोन में एक और दूल्हे की तस्वीर दिखी जो किसी ने उन्हें भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
GROOM WITH BRIDE
इस तस्वीर की खास बात यह थी कि इसमें दुल्हे ने जो शेरवानी पहन रखी थी ठीक वैसी शेरवानी उनके नए दामाद ने भी पहन रखी थी। इस पर दुल्हन के पिता को शक हुआ और वो सीधे दूल्हे के घर पहुंच गए।
लंबी बहसबाजी और पुलिस कम्प्लेन के बाद यह खुलासा हुआ कि दुल्हे ने 6 महीने पहले एक महिला से पहले भी शादी की थी। उसके घर वालो को वो लड़की पसंद नहीं थी दूल्हे ने उससे किनारा कर लिया और धोखा से दूसरी शादी करनी चाही।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह तस्वीर अंधेरी से आई थी। माना जा रहा है कि यहां सोहेल की पहली पत्नी भी रहती हैं। पुलिस को शक हैं कि ये तस्वीर खुद उसकी पहली पत्नी या उसके किसी रिश्तेदार ने भेजी होगी।