फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल की की बच्ची ने खोला शेल्टर होम का सच- 'लग्जरी गाड़ियों में लोग आते और लड़कियों को ले जाते'

Mon, 06 Aug 2018 04:14 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
Minor girl narrates the horrible tale of Deoria shelter
hand
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सामने आया है। बता दें इस मामले को भी बिहार के मुजफ्फपुर जिले में सामने आए बालिका गृह जैसा ही बताया जा रहा है। अब देवरिया में एक शेल्टर होम की करतूतों का खुलासा किया गया है। ये खौफनाक सच उस समय सामने आया जब कुछ बच्चियों ने आगे आकर अपने खिलाफ हो रहे उत्पीड़न को लेकर अपनी जुबान खोली। 
Minor girl narrates the horrible tale of Deoria shelter
girls
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो देवरिया के मां विंध्यवासिनी संरक्षलग्जरी गाड़ियोंण गृह में एक 10 साल की मासूम बच्ची ने पुलिस के सामने होश उड़ा देने वाला खुलासा किया है। उसने अपने बयान में कहा कि यहां पिछले काफी समय से देह व्यापार चल रहा है। रविवार शाम को मासूम किसी तरह महिला थाने पहुंची और शेल्टर होम की करतूत का खुलासा किया। ये बच्ची जन्म से ही शेल्टर होम में रह रही है।

 
Minor girl narrates the horrible tale of Deoria shelter
shelter home
उसने पुलिस को बताया कि रोज शाम चार बजे बड़ी-बड़ी गाड़ियों में लोग आते थे और 15 साल के ऊपर की लड़कियों को ले जाते थे। सुबह जब लड़कियां आती थीं तो वे कुछ नहीं बोलती थीं। बस वे रो रही होती थीं। इसके अलावा उन्हें दूसरे के घरों में झाड़ू-पोछा जैसे तमाम घरेलू कामों के लिए भी भेजा जाता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Minor girl narrates the horrible tale of Deoria shelter
shelter home
फिलहाल, पुलिस ने संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और पति मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। बेटी कंचन लता त्रिपाठी की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस लड़कियों के बयान के आधार पर मानव तस्करी, देह व्यापार जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है। मौके पर डीएम और अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं। संरक्षण गृह के हर कमरे की तलाशी ली जा रही है।

 
विज्ञापन
Minor girl narrates the horrible tale of Deoria shelter
shelter home
एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि बिहार के बेतिया जिले की रहने वाली 10 साल की वह मासूम बच्ची जन्म से ही शेल्टर होम में रह रही थी। उसके जन्म के बाद ही मां की मौत हो गई थी। उसके पिता ने उसे नानी के पास छोड़ दिया था लेकिन ननिहाल वालों ने भी उसे अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार मानते हुए शेल्टर होम के हवाले कर दिया। तब से वह इसी होम में रह रही थी। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और वह कभी-कभी बेटी से मिलने आता था। वह शेल्टर होम को बेटी को पालने क लिए पैसे भी देता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed