{"_id":"5b67dd384f1c1ba23e8b55a8","slug":"american-court-sentenced-four-years-imprisonment-to-a-indian-nri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में छुपकर ये शख्स कर रहा था ऐसा घिनौना काम, सामने आई सच्चाई तो जानकर हर कोई हो गया हैरान","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
अमेरिका में छुपकर ये शख्स कर रहा था ऐसा घिनौना काम, सामने आई सच्चाई तो जानकर हर कोई हो गया हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
abhijeet das
अमेरिका में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय मूल के एक शख्स को चाइल्ड पोर्न रखने और प्रसार करने का आरोप में चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है। सिर्फ इतना ही नहीं सजा सुनाने के साथ-साथ अदालत ने कहा कि इस शख्स पर जेल से निकलने के 10 साल बाद तक निगरानी रखी जाए।
toy
अमेरिका के पिट्सबर्ग में रहने वाला 28 साल का अभिजीत दास नामक इस शख्स पर चाइल्ड पोर्न रखने का आरोप लगा था जिसमें अदालत ने साक्ष्यों के आधार पार उसे दोषी पाया है। इस अपराध के बदले अदालत ने उसे 52 महीने के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि अभीजित के पास ऐसी सामग्री पाई गई जो नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण को बढ़ावा देती है।
clip
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो दास ने अपने पास अवैध रूप से कंप्यूटर ग्राफिक फाइलें रखीं थी जिनमें लगभग 1,000 से अधिक तस्वीरें और 380 अश्लील वीडियो शामिल हैं। ये तस्वीरें साफतौर पर बताती हैं कि अभिजीत का व्यवहार साफ तौर पर बताता है कि वह नाबालिग बच्चों के साथ यौन आचरण वाली क्रियाओं को देखने का शौकीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
keyboard
अभिजीत दास पर आरोप लगाया गया है कि वह पिछले काफी समय से एक व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए कई अश्लील फोटो और वीडियो शेयर कर रहा था। ये व्हाट्सएप ग्रुप विश्व के कई देशों से जुड़ा हुआ था। बताया जाता है कि इस ग्रुप में तकरीबन 18 देशों के लोग जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
clip
अभिजीत इस ग्रुप में बच्चों के कई अश्लील फोटो और वीडियो शेयर कर रहा था। जो इन देशों तक पहुंच रहे थे। व्हाट्स एप ग्रुप में 100 से ज्यादा तो भारतीय लोगों के शामिल होने की बात पता चली है। इसके अलावा जिन देशों के लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें अमेरिका, चीन, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत 18 देशों के लोग शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि दास के रैकेट में कौन से लोग शामिल थे। ये भी जानने की कोशिश हो रही है कि आखिरकार बच्चों के यौन शोषण के वीडियो और तस्वीरों का दास के पास आने का स्रोत क्या था?