फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झोपड़ी में रहने वाली युवती पर आया करोड़पति बिजनेसमैन का दिल, 50 रिश्ते ठुकराकर रचाई शादी

Sat, 31 Mar 2018 10:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Millionaire businessmen married a girl who is living in a cottage at Indore
asif and aadil with their wifes
इन दिनों एक शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वैसे तो हर किसी के जीवन में शादी सबसे खास मौका होता है लेकिन यह शादी खास से भी बढ़कर कुछ है। तभी तो इसके बारे में सुनकर अंजान लोग भी खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। जी हां, दरअसल लोग इस शादी के बारे में जानना चाहते हैं। यह शादी एक बिजनेसमैन और झोपड़ी में रहने वाली लड़की के बीच हुई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घटना इंदौर की है।  
Millionaire businessmen married a girl who is living in a cottage at Indore
wedding
यहां जावरा में पठानटोली की तंग गली में स्थित एक झोपड़ी में पली-बढ़ी इस लड़की की किस्मत रातों रात बदल गई जब एक करोड़पति बिजनेसमैन से उसकी शादी हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह दो कमरे वाले खपरैल के नीचे अपने परिवार के साथ रह रही थी। 
 
दुल्हन का नाम शाहिस्ता है। मंगलवार को बाबुल के घर से उसे लेने उसका राजकुमार पंख लगाकर आया तो वह हैरान रह गई। जी हां, वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर आया और शाहिस्ता से ब्याह रचाकर उसे अपने संग ले गया। बेटी को विदाई देते वक्त फल बेचने वाले पिता और सिलाई कर परिवार पालने वाली मां की आंखों से आंसू छलक गए।
Millionaire businessmen married a girl who is living in a cottage at Indore
bride
शाहिस्ता के माता-पिता इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। मैट्रिक पास शाहिस्ता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका निकाह करने कोई हेलीकॉप्टर से आएगा। दरअसल, पठानटोली की रहने वाले वाहिद खान की बेटी शाहिस्ता की सगाई तीन साल पहले राजस्थान कोटा जिले के सुकेत के रहनेवाली खनिज कारोबारी आरिफ खान के बेटे हाजी आसिफ खान से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Millionaire businessmen married a girl who is living in a cottage at Indore
bride house
उन्होंने सुकेत के रहने वाले अपने दामाद खनिज कारोबारी आरिफ खान के बेटे से शादी की बात चलाई। इसके बाद सुकेत से आसिफ खान और उनकी मां फैमिदा बी मुगलपुरा में उनकी बेटी को देखने आए। उन्हें पहली नजर में शाहिस्ता पसंद आ गई। जबकि इससे पहले आरिफ का परिवार अब तक 50 से ज्यादा लड़कियां देख चुका था, लेकिन यहां पहली बार में रिश्ता तय हो गया। बात यहां तक कैसे पहुंची ये भी बड़ा दिलचस्प है...
विज्ञापन
Millionaire businessmen married a girl who is living in a cottage at Indore
wedding
दरअसल, शाहिस्ता की मां आसिफ बी 3 साल पहले मुगलपुरा में अपनी बहन से मिलने गई थी। वहां पड़ोस में रहने वाली रेहाना बी (अब नानी सास) ने शाहिस्ता को पहली नजर में पसंद कर लिया था और कहा था कि इतनी सुशील, सुंदर लडकी उन्हें पहले नजर क्यों नहीं आई।

हालांकि शाहिस्ता की मां को अमीर-गरीब का फर्क देखकर लग रहा था कि ये रिश्ता मुमकिन नहीं होगा। मगर शाहिस्ता की किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। इस तरह शाहिस्ता की आसिफ के साथ शादी तक बात पहुंची। हाल ही में आसिफ हेलीकॉप्टर से शाहिस्ता से निकाह करने आया तो यह देखकर इलाके के लोग भी हैरान थे। आसिफ के साथ उनके छोटे भाई आदिल की भी जावरा में ही शादी हुई है। दोनों एक ही हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed