फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

31 फरवरी को जन्म लेकर बन गया अजूबा, जानिए खबर का वायरल सच

Sat, 30 Dec 2017 10:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
mark sheet photo viral on social media of child born on february 31
marks sheet photo
सोशल मीडिया में आए दिन तमाम फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं। दरअसल, इनके वायरल होने की वजह चौंकाने वाली होती है। ऐसा ही एक नया व चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह नया चौंकाने वाला दावा एक युवक की जन्मतिथि को लेकर हो रहा है।
mark sheet photo viral on social media of child born on february 31
demo
सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया है कि राष्ट्र में एक ऐसा अजूबा बच्चा भी है जिसने 31 फरवरी को जन्म लिया है। अब सोचने वाली बात ये है कि 28-29 दिनों वाले फरवरी के माह में आखिर 31 दिन कब से हो गए..? 

 
mark sheet photo viral on social media of child born on february 31
marksheet photo
लेकिन ये भी जान लीजिए कि यह दावा एक मार्कशीट के जरिए किया जा रहा है। इस मार्कशीट में स्कूल का नाम गोल्डन स्टार सीनियर सेकेंडरी लिखा गया है। स्कूल का पता जोधपुर के नान्दड़ी का बताया जा रहा है। 2016-17 सेशन के इस इम्तिहान परिणाम की मार्कशीट में शुरूआत में विद्यार्थी से जुड़ी कुछ जानकारियां भी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mark sheet photo viral on social media of child born on february 31
demo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सच तब सामने आया जब इस मामले की पड़ताल शुरू हुई। पता चला जोधपुर के नान्दड़ी में युवराज नाम का बच्चा चौथी कक्षा में बालाजी नाम के स्कूल में पढ़ता था। इस बच्चे के दाखिले के वक्त ही स्कूल की गलती से उसकी जन्मतिथि 31 फरवरी लिखी गई। 
विज्ञापन
mark sheet photo viral on social media of child born on february 31
marksheet photo
​बाद में बच्चे ने पांचवी कक्षा में दूसरे स्कूल में एडमिशन ले लिया। दुर्भाग्य से इस स्कूल का ध्यान भी बच्चे की डेट ऑफ बर्थ पर नहीं गया और फिर से यही तारीख लिखी गई। यानि मार्कशीट सही है, स्कूल की गलती से ऐसा हुआ है लेकिन अब स्कूल अपनी गलती मानने से इंकार कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed