फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंदा है पर धंधा है ये, लाखों कमाएंगे फिर भी करना नहीं चाहेंगे

Fri, 29 Dec 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
The Highest Paying Most Dirty Jobs in The World
Demo
जब बात हो लाखों कमाने की तो किसी का भी मन इतनी सेलरी का ऑफर सुन उसे पाने के लिए व्याकुल हो उठेगा। लेकिन जिन नौकरियों का जिक्र यहां किया गया है, उनके लिए शायद आप राजी नहीं होंगे। वो कहते हैं न धंधा है पर गंदा है ये... ​जी हां, सात समंदर पार कुछ नौकरियां ऐसी भी हैं जहां कमाई मस्त है लेकिन साथ ही गंदगी और जोखिम भी जबरदस्त है। इन नौकरियों का सैलरी पैकेज देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा मगर जब काम जानेंगे तो शायद आप नाक-भौं सिकोड़ लेंगे। तो क्या आप तैयार है ऐसी नौकरी के लिए..?
The Highest Paying Most Dirty Jobs in The World
Portable Toilet Cleaner
पोर्टेबल टॉयलेट क्लीनर
कहीं भी ले जाए जाने वाले वो टॉयलेट जो आपको अक्सर बाजार या मेले जैसी जगहों पर दिखाई देते हैं। इनको साफ करने वाले कर्मचारियों को पोर्टेबल टॉयलेट क्लीनर कहा जाता है। हालांकि इन टॉयलेट को साफ करने में चंद मिनट ही लगते हैं लेकिन यह काम बेहद गंदगी से भरा हुआ है। अब जरा इनकी कमाई भी जान लीजिए... विदेशों में ये क्लीनर एक दिन में 60 के आस-पास टॉयलेट साफ कर लेते हैं और सालाना करीब 30 लाख रुपए तक की मोटी सैलरी लेते हैं।

 
The Highest Paying Most Dirty Jobs in The World
Embalmer
एंबेलमर (शव को सुरक्षित रखने वाले)
एंबेलमिंग यानी किसी मृत व्यक्ति के शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का कार्य। अक्सर कुछ विशेष कारणों से किसी के शव को कुछ समय तक सुरक्षित रखा जाता है। शव को सुरक्षित रखने की पूरी प्रक्रिया काफी अजीब होती है। इसमें शवों को साफ किया जाता है। शव को अच्छे से नहलाने के बाद उसकी मसाज की जाती है। इतना ही नहीं, इसके बाद शवों पर खास लेप लगाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेशों में इस काम के लिए कर्मचारियों को सालाना 24 लाख 60 हजार रुपए सैलरी मिलती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Highest Paying Most Dirty Jobs in The World
Crab Fisherman
क्रैब फिशरमैन (केकड़ा पकड़ने वाले) 
केकड़ा पकड़ना मछली पकड़ने जितना आसान काम होगा... दोपहर की गुनगुनी धूप में कांटा लटकाया और फंसा लिया केकड़ा, अगर आप ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो बताना चाहेंगे कि ये इतना आसान भी नहीं है जितना बोलने में लग रहा है। बताना चाहेंगे कि अमेरिका में केकड़े पकड़ने का काम सबसे खतरनाक पेशों में से एक है। केकड़े पकड़ने वालों को खून जमा देने ठंडे पानी और तूफान से होकर गुजरना पड़ता है। जोखिम भरे इस काम के लिए अमेरिकी कंपनियां इन कर्मचारियों को सालाना 36 लाख रुपए तक देती हैं।

 
विज्ञापन
The Highest Paying Most Dirty Jobs in The World
Crime Scene Cleaner
अपराध की जगह को साफ करने वाले
जब कहीं हत्या या आत्महत्या जैसा कोई अपराध होता है तो पुलिस शव और मौके से जरूरी सबूत साथ लेकर चली जाती है। पुलिस की जांच के बाद शुरू होता है अपराध की जगह को साफ करने का काम। हालांकि इस काम को करने वालों को गंदगी और बदबू के बीच काम करना होता है, लेकिन इनकी कमाई जबरदस्त है। विदेशों में इन लोगों को सालाना 45 लाख रुपए तक सैलरी मिलती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed