फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव के लिए दोस्त की पत्नी मांगी उधार, जब जागा पति का प्यार तो छिन चुका था सब कुछ...

Sun, 05 Aug 2018 06:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Man Lends His Wife To Friend For Election In Moradabad In Uttar Pradesh
Couple

सियासत का लालच किस हद तक जा सकता है यह इस घटना से समझा जा सका है। शादीशुदा एक व्यक्ति पर नेता बनने का ऐसा सुरूर चढ़ा कि मुरादाबाद क्षेत्र में जब नगर पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई तो उसने अपने दोस्त से उसकी पत्नी को ‘उधार’ मांग लिया। इत्तफाक से उधार की यह पत्नी चुनाव जीत कर चेयरमैन बन गई।

Man Lends His Wife To Friend For Election In Moradabad In Uttar Pradesh
डेमो - फोटो : डेमो

इसके बाद उक्त व्यक्ति ने दो अगस्त को उसकी पत्नी लौटाने के बजाय उससे निकाह ही कर लिया। महिला भी पति और बच्चों की परवाह किए बिना उक्त नेता के साथ ही रह रही है। अब महिला के परेशान पति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। अदालत ने कुंडा थाना पुलिस ने उसके आवेदन पर रिपोर्ट तलब की है।

Man Lends His Wife To Friend For Election In Moradabad In Uttar Pradesh
डेमो - फोटो : डेमो

कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने जसपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति उसके साझे में ठेकेदारी करता था।

दोनों के बीच गहरा दोस्ताना था और एक-दूसरे घर में आना-जाना था। आरोप है कि मुरादाबाद निवासी उक्त व्यक्ति पांच माह पूर्व उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में अपनी पत्नी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाना चाहता था। लेकिन, उसके क्षेत्र की सीट पिछड़ा वर्ग में आरक्षित हो गई, जबकि वह सामान्य जाति से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Lends His Wife To Friend For Election In Moradabad In Uttar Pradesh
डेमो - फोटो : डेमो

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि पीड़ित और उसकी पत्नी पिछड़े वर्ग से हैं। सीट पिछड़ा वर्ग में आरक्षित होने के बाद साथी ठेकेदार ने उसे दोस्ती का वास्ता देकर उसकी पत्नी को चुनाव लड़ाने की पेशकश रख दी। तय हुआ कि सिर्फ चुनाव लड़ाने के लिए वह कागजों में उसके साथ अपनी पत्नी की कोर्ट मैरिज उससे करा दे। चुनाव परिणाम के बाद उसकी पत्नी पूर्ववत उसके घर आकर बच्चों के साथ रहेगी।

विज्ञापन
Man Lends His Wife To Friend For Election In Moradabad In Uttar Pradesh
Marriage in police station

पीड़ित ने दोस्त की इस बात को मानकर समझौते के तहत साथी ठेकेदार से अपनी पत्नी की कोर्ट मैरिज करा दी। इत्तफाक से महिला चुनाव जीतकर चेयरमैन चुन ली गई। पीड़ित का कहना है कि चेयरमैन चुने जाने के बाद उसने अपने मित्र से कई बार पत्नी को वापस भेजने का अनुरोध किया, लेकिन चेयरमैन पद की व्यस्तता का हवाला देकर वह टालमटोल करता रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed