फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर वायरल हनुमान जी से मिलिए, इस मुस्लिम देश में पूजे जाते हैं

Fri, 21 Dec 2018 05:44 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Fri, 21 Dec 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Lord Hanuman Viral News on Social Media
- फोटो : social media

इन दिनों हनुमान भगवान जी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ चल रहा है। दरअसल इन दिनों कोई हनुमान जी को दलित, तो कोई जाट, तो कोई आदिवासी, तो कोई मुस्लिम तो कोई चीनी बता रहा है। हनुमान जी के धर्म, जाति को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। कभी सोशल मीडिया पर हनुमान जी का जाति प्रमाण पत्र तो कभी उनका आधार कार्ड वायरल हो रहा है। हनुमान जी को लेकर उड़ रही अफवाहों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।  

Lord Hanuman Viral News on Social Media

आज हम आपको हनुमान जी को लेकर जारी बहस के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हनुमान जी से मिलवाने जा रहे हैं। वैसे तो दुनिया के हर कोने में कोई न कोई चमत्कार देखने को मिलता ही रहता है। कई ऐसे चमत्कार होते हैं जिनके बारे में जानकर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है।    

Lord Hanuman Viral News on Social Media
- फोटो : Social Media

कहा जाता है कि दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग रहते हैं। आज हम आपको भगवान के हमशक्ल से मिलवाने जा रहे हैं। दरअसल इस बच्चे की शक्ल भगवान हनुमान जी से काफी हद तक मिलती है। इतना ही नहीं यह बच्चा मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Hanuman Viral News on Social Media
- फोटो : Social Media

जानकारी के अनुसार, इंडोनेशया के उत्तरी कालीमंतन इलाके के ममबुरुंग गांव में रहने वाले मोहम्मद रेहान की शक्ल हनुमान जी से काफी हद तक मिलती है। मुस्लिम देश होने के बावजूद भी यहां पर हिंदू संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। 14 साल के मोहम्मद रेहान यहां अपनी विधवा मां और चार भाई-बहनों के साथ रहता है।

विज्ञापन
Lord Hanuman Viral News on Social Media
- फोटो : Social Media

आपको बता दें कि मोहम्मद रेहान एक बेहद दुर्लभ वेयरवुल्फ नाम की जेनेटिक बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर घने बाल उग आते हैं और वो काफी हद तक बंदर जैसा दिखने लगता है। वेयरवुल्फ बीमारी के कारण वो सिर से लेकर पांव तक तीन इंच लंबे बाल से ढक गया है। हालांकि रेहान की इस बीमारी का इलाज संभव है लेकिन फिर भी रेहान इलाज कराना नहीं चाहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed