{"_id":"5c1cc02dbdec225710734fe8","slug":"patal-bhuvaneshwar-cave-temple-pithoragarh-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की इस गुफा में है दुनिया के खात्मे का राज, रखा है गणेश जी का कटा सिर !","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
भारत की इस गुफा में है दुनिया के खात्मे का राज, रखा है गणेश जी का कटा सिर !
हमारी दुनिया बहुत बड़ी है जहां तरह-तरह के अजीबो-गरीब रहस्य भरे पड़े हैं। कुछ को तो सुलझा लिया गया लेकिन सैकड़ों रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। जिन्हें सुलझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल पाया।
2 of 7
patal bhuvaneshwar cave temple
- फोटो : Twitter
ऋषि-मुनियों और अवतारों की भूमि 'भारत' एक रहस्यमय देश है। भारत में ऐसे कई स्थान हैं जिनका आज भी रहस्य बरकरार है। वैसे तो दुनियाभर में ऐसी कई गुफाएं हैं, जोकि अपने आपमें अद्भुत रहस्य और अनोखी खासियत के लिए मशहूर हैं। आपने भी ऐसी कई रहस्मयी गुफाओं बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 of 7
- फोटो : Twitter
दरअसल, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह गुफा विशालकाय पहाड़ी के करीब 90 फीट अंदर है। यह गुफा उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के प्रसिद्ध नगर अल्मोड़ा से शेराघाट होते हुए 160 किलोमीटर की दूरी तय कर पहाड़ी वादियों के बीच बसे सीमांत कस्बे गंगोलीहाट में स्थित है। पाताल भुवनेश्वर गुफा किसी आश्चर्य से कम नहीं है। बताया जाता है कि इस गुफा में मौजूद पत्थर से पता लगाया जा सकता है कि दुनिया का अंत कब होगा। इस गुफा की खोज भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त अयोध्या के राजा ऋतुपर्ण ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : Twitter
बताया जा रहा है कि इस गुफा के अंदर भगवान गणेश का कटा हुआ सिर रखा हुआ है और साथ ही दुनिया के अंत का भी रहस्य छुपा है। इस गुफा के अंदर जाने मे कई कठिनाई आती है। इस गुफा के अंदर जाने पर कई अन्य गुफा और मिलती हैं। इस गुफा के अंदर काफी अंधेरा है लेकिन अब लाइट की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
Patal bhuvaneshwar
- फोटो : Twitter
इस गुफा के अंदर 180 सीढ़िया पार करने पर एक अलग ही नजारा दिखता है। गुफा के अंदर जाते ही एक कमरा मिलता है, जिसमें करीब 33 हजार देवी देवता की मूर्तियां हैं, यहां पर बहता पानी भी मिलता है। बताया जाता है कि इस गुफा में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजी की जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।