{"_id":"5a0176854f1c1bf3538bbb25","slug":"little-girl-has-such-a-hobby-to-drink-hookah-in-haryana-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गजब स्टाइल में हुक्का गुड़गुड़ाती है ये विदेशी बच्ची, वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
गजब स्टाइल में हुक्का गुड़गुड़ाती है ये विदेशी बच्ची, वायरल हो रहा वीडियो
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
DEMO
सोशल मीडिया पर लगभग दो-ढाई साल की एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची को ऐसे अनोखे अंदाज में दिखाया गया है जिसे देखकर कोई भी बड़ा व्यक्ति हक्का-बक्का रह जाए।
SCREENSHOT
दरअसल, ये लड़की अपने छोटे-छोटे हाथों में हुक्का पाइक पकड़ कर हरियाणा स्टाइल में धुआं खींचती दिखाई गई है। अब ऐसा कोई वीडियो नजरों के सामने आ जाए तो चौंकना लाजिमी है।
SCREENSHOT
यही नहीं वीडियो में बच्ची को हुक्का पीने की जिद करते हुए साफ देखा जा सकता है। अगर उसकी ये जिद पूरी न करो तो वह जोर-जोर से रोने लगती है। वीडियों में ऐसा ही आपको देखने को मिल जाएगा। बच्ची एक सोफे पर ऐसे बैठी है जैसे हरियाणा में घर के बड़े-बूढ़े लोग बैठते हैं। बच्ची के सिर पर एक पगड़ी भी बंधी है। लेकिन दिखने में ये बच्ची विदेशी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
SCREENSHOT
उसे चुप कराने के लिए जैसे ही उसके हाथ में हुक्का पाइप थमा दी जाती है वह एक दम चुप बैठकर फिर से धुआं खींचना शुरू कर देती है। इस बच्ची को देखकर कहीं से नहीं लगता कि वह ऐसा कर सकती है लेकिन जब कोई उसका ये वीडियो देख लेता है तो उसे अपनी आखों पर यकीन नहीं होता।
विज्ञापन
SCREENSHOT
यह वीडियों कहां और कब शूट किया गया है ये कह पाना मुश्किल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें हुक्का पीना स्वास्थय के लिए हानिकारक है, साथ ही साथ 18 साल से कम उम्र के बच्चों के तंबाकू सेवन पर बैन है। ऐसा करना कानूनन अपराध है।