{"_id":"5b1a6a984f1c1bca228b47d6","slug":"know-the-story-behind-the-colour-of-your-passport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसे तय होता है आपके पासपोर्ट का रंग, नहीं जानते होंगे यह बात","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कैसे तय होता है आपके पासपोर्ट का रंग, नहीं जानते होंगे यह बात
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
passport
यह बात सही है कि पासपोर्ट के बिना विदेश यात्रा संभव नहीं है। दरअसल, यह एक ऐसा दस्तावेज है जो आपको विदेश यात्रा के लिए वैधानिक रूप से मान्यता देता है। इसके बिना विदेश यात्रा करना गैरकानूनी समझा जाता है। हालांकि हमारे पड़ोसी मुल्क नेपाल और भूटान में पासपोर्ट के बिना यात्रा करने की रियायत दी गई है। दुनिया के बाकी बचे देशों में जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट का होना जरूरी है। ये बात तो वो हुई जिसे ज्यादातर लोग जानते हैं मगर जो हम इस खबर में बताने जा रहे हैं वह आपको शायद ही मालूम हो।
passport
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि पासपोर्ट का रंग कैसे निर्धारित किया जाता है और हमारे देश में पासपोर्ट कितने रंगों के कवर में मिलता है..? क्यों पड़ गए न सोच में... ये बात तो आपको पता ही नहीं। आम लोग पासपोर्ट के बारे में सिर्फ इतना ही जानते हैं कि यह नीले रंग के कवर में मिलता है। तो चलिए बताते हैं पासपोर्ट से जुड़ी छुपी हुई जानकारी...
green passport
दुनिया के हर देश को अपने यहां के पासपोर्ट का रंग चुनने के लिए पूरी स्वतंत्रता प्राप्त है। फिर भी कोई भी देश पासपोर्ट का रंग निर्धारित करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखता है। हालांकि इसके अलावा भी बहुत से ऐसे कारण होते हैं जो पासपोर्ट के रंग को प्रभावित करते हैं।
हरे रंग का पासपोर्ट-
दुनिया की अधिकतर इस्लामिक देश अपने पासपोर्ट का रंग हरा रखते हैं। क्योंकि हरे रंग का इस्लाम में विशेष महत्व है। इसके अलावा कई अफ्रीकी देश जैसे बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर, आइवरी कोस्ट और सेनेगल के पासपोर्ट का रंग भी हरा है।

blue passport
नीला रंग का पासपोर्ट-
इस रंग का पासपोर्ट दुनिया के अधिकतर गणतांत्रिक देशों में अपनाया गया है। इसके अलावा 15 कैरेबियाई देशों के पासपोर्ट का रंग भी नीला होता है। दक्षिणी अमेरिका के देश ब्राजील, अर्जेंटीना और पराग्वे में भी पासपोर्ट का रंग भी नीला होता है। हालांकि इनमें वेनेजुएला अपवाद है। वर्ष 1976 में अमेरिका ने भी अपने देश के नागरिकों के लिए नीले रंग का पासपोर्ट अपनाया।

लाल रंग का पासपोर्ट-
कुछ देशों में जहां कम्यूनिस्ट सरकार है वहां के पासपोर्ट का रंग लाल या मैरून होता है। यह रंग उनके वैचारिक रंग से भी मेल खाता है। जैसे चीन, रूस, सर्बिया, लात्विया, रोमानिया, पोलैंड और जॉर्जिया जैसे देशों के पासपोर्ट का रंग लाल होता है। इसके अलावा यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के पासपोर्ट में भी लाल रंग का शेड होता है। इसमें क्रोएशिया अपवाद है। जबकि एनडीएन कम्यूनिटी के देश जिसमें बोलिविया, कोलंबिया, एक्वॉडोर और पेरु के पासपोर्ट का भी रंग लाल होता है।