फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बदनाम गांव के पीछे हैं रहस्यमयी कहानी, सिर्फ एक गलती ने बर्बाद कर दिए कई परिवार

Thu, 11 Oct 2018 05:35 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Know about the Most disgraced village in india
aa

आज हम आपको अपने ही देश के एक ऐसे गांव की दांस्तान बताने जा रहे हैं जो पूरे देश में बदनाम है। आपने शायद ही इससे पहले 'बदनाम गांव' के बारे में सुना होगा। लेकिन जो लोग इस गांव के बारे में जानते हैं वे भारत के मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सीमा की सतपुड़ा पहाड़ियों पर बसे इस गांव के बारे अच्छा नहीं बोलते। है न ताज्जुब करने वाली बात..? आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस गांव में ऐसा क्या है..?  


 
Know about the Most disgraced village in india
aa

इस गांव का नाम 'पाचोरा' है। यहां की आबादी मात्र 900 है। ये गांव सिकलीगरों के गांव के नाम से जितना मशहूर है उतना ही बदनाम भी। दरअसल, यहां 150 सिकलीगर परिवार रहते हैं जो पूरे देश में हथियार बनाने के लिए कुख्यात हैं। यह बात 2003 की है जब सरकार ने वादा किया था कि यहां के युवाओं को रोजगार देंगे। मगर असलियत में इनकी कहानी कुछ और ही बनी। सरकार की शर्त के मुताबिक इन सिकलीगरों ने आत्मसर्पण कर दिया और हथियारों का कारोबार बंद कर दिया। 




 
Know about the Most disgraced village in india
aa

लेकिन सरकार ने अपना वायदा हरगिज न पूरा किया। सरकार के वादे से मुकर जाने के बाद गांव के 90 फीसदी लोग खेती-किसानी, मजदूरी या छोटे-मोटे व्यवसाय से जुड़ गए। मगर आज भी इस गांव में 10 फीसद परिवार ऐसे हैं जो अवैध हथियार बनाने के गोरखधंधा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश के हत्याकांड में इस्तेमाल हुई पिस्टल इसी गांव में बनी थी। इस गोलीकांड के बाद से एकबार यह गांव सुर्खियों में आ गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the Most disgraced village in india
aa

स्थानीय लोगों की मानें तो गरीबी ने उन्हेें ऐसे दिन दिखाएं हैं जिसके चलते यहां के युवा चोरी-छिपे अवैध हथियार बनाने व बेचने का धंधा करने को मजबूर हो गए हैं।सरकार है कि इनकी सुनती नहीं है। इस वजह से अब यहां शरीफ इंसान भी कानून की नजर में गुनहगार लगता है। पुलिसवाले यहां रहने वाले हर इंसान को शक की नजर से ही देखते हैं। हालांकि गांव में ऐसे लोग भी रहते हैं जो इस गांव के माथे पर लगे इस कलंक को धोना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Know about the Most disgraced village in india
gun

गांववाले कहते हैं कि कई लोग बेरोजगारी और भुखमरी से परेशान होकर मजदूरी और दुसरे छोटे-मोटे काम कर रहे हैं लेकिन उनसे उनका पेट नहीं पल रहा। इसलिए अवैध हथियार बनाने वालों का  कलंक इस गांव के माथे से नहीं मिट रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed