फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पवित्र रिश्ते को कर दिया तार-तार, पत्नी संग किया कुछ ऐसा 'जीवनसाथी' शब्द से उठ जाएगा भरोसा

Thu, 11 Oct 2018 04:59 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Husband made deal his own wife with moneylender to repay loan in udaipur
a
दिलदहला देने वाली यह घटना राजस्थान के उदयपुर जिले की है। यहां रहने वाले एक शख्स ने सूदखोरों से कर्जा लेकर पहले तो आफत मोल ले ली और फिर जब वह उनसे लिया उधार न चुका सका तो उसे अपनी पत्नी संग कुछ ऐसा करना पड़ा कि जानकर आपका शादी जैसे पवित्र रिश्ते से ही विश्वास उठ जाएगा। जी हां, कर्ज चुकाने की इस कहानी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। 


 
Husband made deal his own wife with moneylender to repay loan in udaipur
aa
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उदयपुर शहर के हिरणमगरी की रहने वाली पीड़िता का पति मार्केटिंग का काम करता है। लगभग दो साल पहले उसके पति ने 28 लाख रुपए की किश्त बंधवाकर साहूकारों से एक मकान खरीदा था। मकान खरीदने के बाद साहूकारों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद महिला के पति का अचानक व्यवहार बदल गया। वह परेशान रहने लगा। 

 
Husband made deal his own wife with moneylender to repay loan in udaipur
aa
दरअसल, वह साहूकारों का पैसा नहीं चुका पा रहा था जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को दाव पर लगा दिया। उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह कर्ज देने वाले लोगों से बात करे, उनसे प्रेम संबंध बनाए और उनको घर बुलाकर संबंध बनाए। इसके लिए वह अपनी पत्नी को मजबूर करने लगा। पत्नी जब इसके लिए राजी न हुई तो पति ने उसे मारा-पीटा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband made deal his own wife with moneylender to repay loan in udaipur
aa
फिर एक दिन पति के घर से निकलने के बाद कर्ज देने वाले लोग घर आए। उस दिन उन्होंने महिला के साथ साथ जोर जबरदस्ती की। अपने पति की मजबूरी और परिवार को मुश्किल में देख के  न चाहते हुए उसे वो सब करना पड़ा। फिर ऐसा बार-बार होने लगा। महिला इस बात को दबाए हुए सारी पीड़ा अकेले सहती रही लेकिन पिछले दिनों जब दरिंदों की नजर उसकी नाबालिग बेटी पर पड़ी तो उसकी आत्मा सिहर उठी। वह नहीं चाहती थी कि जो उसके साथ हुआ है वह उसकी बेटी के साथ भी हो।
विज्ञापन
Husband made deal his own wife with moneylender to repay loan in udaipur
aa
लेकिन साहूकार अब महिला की बेटी से संबंध बनाने के लिए जोर देने लगे। इस पर महिला के सब्र का बांध टूट गया और वह थाने पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गायरियावास निवासी अशोक पुत्र शंकरलाल, पल्लू उर्फ प्लास पुत्र अशोक, कीर्तेश उर्फ पन्नालाल, अहमदाबाद निवासी भागेश उर्फ रमेश और कुशाल उर्फ छगनलाल ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उसकी नाबालिग बेटी से संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर करने लगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed