{"_id":"5d1f15818ebc3e3c823c20ca","slug":"in-pakistan-ancient-hindu-temple-in-sialkot-reopens-after-72-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में 72 साल से बंद था ये शिव मंदिर, पट खुलते ही गूंजा- हर हर महादेव","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
पाकिस्तान में 72 साल से बंद था ये शिव मंदिर, पट खुलते ही गूंजा- हर हर महादेव
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Fri, 05 Jul 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pakistan hindu temple
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों हर तरफ भोले बाबा के जयकारों की गूंज है। कोई उनके दर्शन के लिए केदारनाथ जा रहा है तो कोई अमरनाथ। वहीं कुछ सावन का इंतजार कर रहे हैं कि फिर कांवड़ लेने जाया जाए। ऐसे में शिव भक्तों के लिए एक और अच्छी खबर है। अमरनाथ और केदारनाथ के बारे में आपने बहुत सुना और पढ़ा होगा। आपमें से बहुत सारे लोग यहां गए भी होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान के सियालकोट में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर है।
2 of 5
sialkot pakistan
- फोटो : Google Maps
आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में इस हिंदू मंदिर को एक बार फिर खोल दिया गया है। यह मंदिर विभाजन के समय से बंद था। पाकिस्तान इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की पहल पर 72 साल बाद इस मंदिर के कपाट खोले गए और 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाए गए।
3 of 5
sialkot pakistan
- फोटो : Twitter
खबरों की माने तो, इस मंदिर के कपाट खोलने का आदेश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिया है। पूजा के दौरान हिंदू सुधार सभा के अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस मंदिर की तरह कुछ दिन पहले सियालकोट में एक 500 साल पुराने गुरुद्वारे को भी खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sialkot pakistan
- फोटो : Twitter
श्राइन के उप सचिव सैयद फराज अब्बास ने एक अखबार से बात करते हुए कहा- पिछले कई वर्षों से हिंदू समुदाय के लोग इस मंदिर के खोले जाने की मांग कर रहा था। इसके अलावा बहुत जल्द ही इस मंदिर के जीर्णोद्धार काम भी शुरू किया जाएगा। सबसे पहले जीर्णोद्धार में होने वाली खर्च राशि का बजट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
sialkot pakistan
- फोटो : Twitter
हिंदू सुधार सभा के अध्यक्ष अमरनाथ रंधावा ने सरकार द्वारा मंदिर के कपाट खोले जाने के फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कहा- हिंदू समुदाय को आसानी से मंदिर में आने-जाने दिया जाए, जिससे कि लोग रोजाना पूजा-अर्चना कर सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।