आइसक्रीम खाना ज्यादातर सभी लोगों को पसंद होता है। खासकर बच्चे और लड़कियां इसे बहुत ही शौक से खाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आइसक्रीम लवर्स की बेचैनी बड़ा देगा। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद आप अगली बार आइसक्रीम लेने से पहले दस बार सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
दुकान पर आइसक्रीम के साथ महिला की इस हरकत को एक करोड़ लोगों ने देखा, जमकर हो रही ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर BlindDensetsu नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें एक महिला किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में फ्रीज में से आइसक्रीम निकालती है और उसे जीभ से चाट कर वापस रख वहां से निकल जाती है।
What kinda psychopathic behavior is this?! pic.twitter.com/T8AIdGpmuS
सोशल मीडिया पर अभी तक इस वीडियो को 11 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग महिला की इस हरकत को देख गुस्से और नफरत भरे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- यह कैसा अजीबोगरीब व्यवहार है।
एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- ऐसी हरकत करने के लिए इस महिला को सजा होनी चाहिए। मेरे जैसे लोग जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है वो किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते। इससे किसी की जान को खतरा भी हो सकता है।
What kinda psychopathic behavior is this?! pic.twitter.com/T8AIdGpmuS
ये वीडियो ब्लू बेल आइस्क्रीम स्टोर की है। स्टोर ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए अपने ग्राहकों को इस घटना से सावधान कराने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। हम इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस पर काम कर रहे हैं।
What kinda psychopathic behavior is this?! pic.twitter.com/T8AIdGpmuS