चंडीगढ़ आएं तो इन 7 रहस्यमयी जगहों पर न जाएं, लोग इन्हें भुतहा और हॉन्टेड मानते हैं। कहते हैं यहां बुरी आत्माएं घूमती हैं, देखिए कहीं आपका सामना न हो जाए।
1. हॉन्टेड हाउस- आपको यहां सेक्टर 16 में एक हॉन्टेड हाउस मिल सकता है। यहां कुछ वर्षों पहले एक छात्र ने आत्महत्या की थी। जिसके बाद से ही लोग इस घर बाकी से थोड़ा अलग देखते हैं। हालांकि लोग इसके बारे में अपनी अलग-अलग राय भी रखते हैं। लेकिन यह एक ऐसी जगह है जिसके डर और सच को आप जरूर जानना चाहेंगे।
2. सावित्री बाईफूले अस्पताल- यह चंडीगढ़ का ऐसा स्थान है जहां छात्रों द्वारा भूत-प्रेत के देखे जाना का दावा किया जाता है। यहां पर बिना सिर वाले भूत हॉस्टल के कुछ कमरों की खिड़कियों से नजर आते हैं। इतना ही नहीं छात्रों के अलावा हॉस्टल में रहने वाले अन्य लोगों ने भी भूतों के देखे जाने की बात अपने मुंह से स्वीकार की है।
3. कसौली ग्रेवयार्ड- यह हिस्सा चंडीगढ़ की मुख्य जगहों में से तो नहीं है, लेकिन यहां से कुछ ही दूरी पर जरूर है। यह शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले रास्ते पर स्थित है। यहां लोगों के भूत-प्रेत की आत्माओं से रू-ब-रू होने की बात कई बार सामने आ चुकी है। आपको कसौली में भी एक हॉन्टेड या डरावनी जगह आसानी से मिल सकती है।
4. चंडीगढ़ रेलवे गेस्ट हाउस- इस गेस्ट हाउस के एक कमरे में कई बार अनेक अद्भुत और विचित्र घटनाएं होती देखी गई हैं। यहां भय का खौफनाक मंजर अक्सर बाथरूम के अंदर दिखाई पड़ता है। डरावनी गतिविधियां उस वक्त होती है, जब कोई शख्स बाथरूम में नहाने के लिए जाता है।