फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की लव मैरिज पर इतना भड़क गया बाप, पूरे गांव के सामने ही कर डाला पाप

Fri, 03 Aug 2018 11:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
For the love marriage cut the hair and the urine forced to drink
daughter
बेटी की लव मैरिज पर एक बाप ने पूरे गांव के सामने ऐसा पाप कर डाला जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। अगर आप इसके बारे में जान लेंगे तो हैरान रह जाएंगे। जी हां, यह घटना है मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव की जो अलीराजपुर जिले में है। 

 
For the love marriage cut the hair and the urine forced to drink
wedding
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिला इस बात की गवाही देता है कि यहां हरदासपुर गांव में जो घटना घटी वह घिनौने कृत्य की श्रेणी में आता है। दरअसल, हुआ यूं था कि बेटी ने गांव में ही प्रेम विवाह कर लिया था जिस बात से नाराज होकर पिता और उसके भाइयों ने अपनी बेटी और दामाद को बंधक बना लिया। इसके बाद उनके साथ जो किया गया वो जानकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। 
 
For the love marriage cut the hair and the urine forced to drink
wedding
दोनों को पहले खूब मारा पीटा गया। जब मन इतने से भी नहीं भरा तो उन्होंने बेटी को सबके सामने अर्धनग्न कर दिया। बेटी के प्रेम विवाह को शर्मनाक काम कहने वालों को तब यह हरकत शायद शर्मनाक महसूस नहीं हुई होगी। इतना ही नहीं उन्होंने लड़की के बाल काट डाले और फिर सारी हदों को पार करते हुए दोनों को मूत्र पिलाया गया। यह घटना 25 जुलाई की है। पुलिस के सामने जब ये मामला पहुंचा तो वह भी हैरान रह गए। मामला दर्ज कर इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो चार आरोपितों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार हरदासपुर गांव में तकरीबन डेढ़ साल पहले सरपंच दुरबाई और भाजपा नेता केरमसिंह की पुत्री नानकीबाई (19) ने गांव के 21 वर्षीय हितेश नामक लड़के से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों के खिलाफ परंपरानुसार पंचायत बैठी और उसमें लेनदेन हो गया। इसके बाद पति-पत्नी मजदूरी करने गुजरात चले गए। बीती 24 जुलाई को दिवसा पर्व (नई फसल आने पर उत्सव) मनाने के लिए दोनों गांव लौटे और खाना खाकर चाचा राधुसिंह के घर पर सोने चले गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
For the love marriage cut the hair and the urine forced to drink
daughter
25 जुलाई को अलसुबह करीब चार बजे लड़की के पिता केरम सिंह पुत्र जुवानसिंह अपने कुछ भाइयों और उनके बच्चों के साथ बंदूक लेकर आ धमके और नानकी व उसके पति हितेश को गाली-गलौज करते हुए अपने घर ले गए। पहले सबने मिलकर हितेश को खंभे से बांध दिया और फिर उसके साथ मार पीट की।

उन्होंने नानकीबाई को अर्धनग्न कर पिटाई की और उसके बाल काट दिए। इतने पर भी आरोपितों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने बेटी-दामाद को मूत्र भी पिलाया। बाद में उन्होंने दोनों को यह कहते हुए छोड़ दिया कि उन्होंने अपनी इज्जत जाने का बदला ले लिया है। बाद में सूचना मिलने पर मौक पर पुलिस पहुंची तो दोनों को कैद से छुड़ाया गया।
 
विज्ञापन
For the love marriage cut the hair and the urine forced to drink
beat
पीड़िता नानकीबाई ने बताया कि आदिवासी परंपरा के अनुसार प्रेम विवाह के बदले वधुमूल्य के रूप में 70 हजार रुपए और दो बकरे दे दिए थे। इसके बावजूद मेरे मायके वालों ने मारपीट कर पेशाब पिलाई। हितेश ने बताया कि परम्परानुसार समझौता होने के बाद उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसा बर्ताव होगा।

पुलिस अधीक्षक एसपी विपुल श्रीवास्तव के अनुसार दो आरोपित दिनेश और मालसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed