फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक अजूबा है ये 'बुलेट ट्रेन', देखकर भूल जाएंगे प्लेन...पटरियों पर दौड़ता फाइव स्टार होटल

Fri, 03 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 03 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Unique Train, Bullet Train Tejas Express of Indian Railway Will Run from 15 August
तेजस एक्सप्रेस
एक ऐसी ‘बुलेट ट्रेन’ बनाई गई है, जिसे देखकर लोग प्लेन को भूल जाएंगे। यह पटरियों पर दौड़ता एक फाइव स्टोर होटल है, जिसमें ऐसी-ऐसी सुविधाएं, जानेंगे तो इसमें बैठकर सफर करने की चाहत जाग उठेगी।
Chandigarh, Unique Train, Bullet Train Tejas Express of Indian Railway Will Run from 15 August
तेजस एक्सप्रेस
15 अगस्त से चंडीगढ़-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर यह हवाई ट्रेन 'तेजस' दौड़ सकती है। इसकी पुष्टि खुद नॉर्दन रेलवे के प्रबंधक विश्वेश चौबे ने की। वह बुधवार को हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। महाप्रबंधक ने उम्मीद जताई है कि 15 अगस्त से तेजस का संचालन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शुरू किया जाएगा। इस दौरान नार्दन रेलवे महाप्रबंधक के साथ अंबाला मंडल के डीआरएम, सीनियर डीसीएम व चंडीगढ़ के स्टेशन अधीक्षक भी मौजूद थे।
Chandigarh, Unique Train, Bullet Train Tejas Express of Indian Railway Will Run from 15 August
तेजस एक्सप्रेस
तेजस ट्रेन प्रोजेक्ट के प्रपोजल पर रेल मंत्री ने भी संज्ञान लिया था। इसका प्रपोजल रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। हाल हीं में तेजस के कोच भी दिल्ली आ चुके हैं। ऐसे में ट्रेन का चलना अब स्वाभाविक है। वहीं शताब्दी की संख्या कम करने की बात पर महाप्रबंधक ने कहा कि यह रेलमंत्री की अपनी व्यक्तिगत राय थी। रेलवे बोर्ड की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है। हां, शताब्दी में पैसेंजर कम का मुद्दा गंभीर है। इस बात का अध्ययन किया जाएगा कि ऐसा क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Unique Train, Bullet Train Tejas Express of Indian Railway Will Run from 15 August
तेजस एक्सप्रेस
तेजस के कोच विमान के केबिन से कम नहीं
तेजस के कोचों को आधुनिक और लग्जरी स्टाइल में डिजाइन किया गया है। तेजस के कोच किसी विमान के केबिन से कम नहीं हैं। इसमें बैठने वाले यात्री विमान का एहसास करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से पूरी ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। फर्श पर मार्बल फिनिश एंटर ग्रेफिटी कोचिंग होगी और रोशनी के लिए पूरी तरह से एलईडी लाइट लगाई गई है। डस्टबिन भी नए डिजाइन का लगाया है। कोच दरवाजों को गार्ड पैनल से नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Chandigarh, Unique Train, Bullet Train Tejas Express of Indian Railway Will Run from 15 August
तेजस एक्सप्रेस
खासियतों पर डालें एक नजर
12 डिब्बों वाली तेजस 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। पूरी ट्रेन साउंड प्रूफ है, गेट ऑटोमेटिक हैं। वाई-फाई, सीट के पीछे टच स्क्रीन एलईडी, स्मोक डिटेक्टर, सीसीटीवी। वीनीशन विंडो- यह आकार में बड़ा है। बेहतर दृश्य, धूप से बचाव के लिए लगे पर्दे पॉवर से चलेंगे। हवाई जहाज की तरह कॉल बेल बजाते ही ट्रेन होस्टेस हाजिर होंगी। मनोरंजन के लिए एलईडी का प्रबंध है, वहीं टचलेस वाटर और सोप डिस्पेंसर सफर को और भी खुशनुमा बनाएंगे। आराम के मामले में ट्रेन के अंदर का माहौल किसी होटल से कम नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed