{"_id":"5b90bc26867a557ff129ba9e","slug":"five-years-old-israeli-girl-becomes-famous-just-because-of-her-beautifull-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 साल की बच्ची को बालों ने बनाया मशहूर, सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हजारों लोग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
5 साल की बच्ची को बालों ने बनाया मशहूर, सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हजारों लोग
कच्ची धूप, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
d
क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि महज पांच साल की एक बच्ची के इंस्टाग्राम पर हजारों फैंस हैं। इसके पीछे बेहद खास वजह बताई जा रही है। जी हां, जब आप इस बारे में जानेंगे तो आप भी इस बच्ची के दीवाने हो जाएंगे।
d
जी हां, मीया अफलालो शुनेम नामक ये पांच वर्षीय बच्ची इजरायल की रहने वाली है। इस बच्ची के बाल काफी लंबे और खूबसूरत हैं। यही वजह है कि बच्ची बेहद खूबसूरत नजर आती है मानों कि जैसे कोई सेलेब्रिटी हो। जब इस बच्ची के खूबसूरत बालों के साथ इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर आई तो उसे उम्मीद से ज्यादा बेहतर रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद मीया के 12 पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाले गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज उसके फॉलोअर्स की संख्या करीब 83000 पार पहुंच चुकी है।
d
उसके घने, लंबे और लहराते बाल सोशल मीडिया पर ऐसे छाए हैं कि हजारों लोग उसकी नई तस्वीरों का इंतजार करने लगे हैं। मीया की लाल, गुलाबी, काली और सफेद सहित कई रंगों की पोशाक में तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इजराइली सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सागी दहारी ने इस बच्ची को पॉपुलर करने में बड़ा अहम रोल निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
d
दहारी वो शख्स हैं जो अपने देश के टॉप मॉडल और कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। उन्हें खूब आता है कि कैसे किसी को मुकाम तक पहुंचाना है। दहारी ने ही सबसे पहले मीया की तस्वीरें खींची और साझा की थीं। बस फिर क्या था मीया अफलालो प्रसिद्घ हो गई। दहारी ने वंडर वुमन गैल गैडोट के साथ भी काम किया है। उनका कहना है कि मीया बेहद शानदार बच्ची है आैर फोटोसैशंस के दौरान बेहद धैर्य से काम करती हैं। ना कभी बहस करती है और ना परेशानी खड़ी करती है।
विज्ञापन
d
मीया इतनी प्यारी लगती है जिसकी सबसे बड़ी वजह उसकी मुस्कराहट है। जी हां जब कोई मीया को हंसता हुए देख लेता है तो उसकी नजर वहीं ठहर जाती है। मीया में वो जादू है जो सबको मोहित कर लेती है। शायद यही वजह है कि मीया अपने दौर की सबसे छोटी माॅडल आैर सेलिब्रटी बन चुकी है।