क्या आपको पता है कि जानवर भी उल्टी करते हैं? अगर ना पता हो तो जानिए व्हेल की उल्टी के बारे में। इस आदमी के हाथों में ये गोल चीज देख रहे हैं? ये व्हेल की उल्टी है। एक बीच में घूमते हुए लैंकाशायर के एक कपल को ये मिली। इस चीज को एम्बरग्रिस भी कहते हैं। लगभग दो किलो का ये गोला इस कपल ने मार्केट में 46 लाख रुपयों में बेचा। हैरत होगी जानकर कि व्हेल की उल्टी से परफ्यूम बनाया जाता है।
बकवास पर महंगी चीजें
जानिए कजू मारजू के बारे में। कजू मारजू चीज होता है जिसमें कीड़े लग चुके होते हैं। कीड़े लगे मक्खन को आप खाएंगे कभी? लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इसकी मांग है। इसके 45 ग्राम का टुकड़ा साढ़े छह हजार तक मिलता है।
बकवास पर महंगी चीजें
औरतें भी अपनी त्वचा को जवां रखने के लिए क्या कुछ नहीं करती? और इसमें कुछ गलत भी नहीं। लेकिन क्या जानते हैं कि कई अमीर औरतें भेड़ के प्लेसेंटा का फेसपैक लगवाती हैं? किम कारदाशियां से लेकर विक्टोरिया बैकहम सभी इस पैक को लगवाती हैं। इसकी कीमत 33 हजार रुपयों तक है।
बकवास पर महंगी चीजें
दुनिया की सबसे महंगी कॉफी पता है कौन सी है? कोपी लुवाक। इस कॉफी की खासियत ये है कि जब इसके बीन्स पेड़ से गिरते हैं तब इंडोनेशियाई सिवेट बिल्लियां इन्हें खाते हैं और इन पर मलत्याग भी करते हैं। माना जाता है बिल्लियों के इस काम के बाद कॉफी के बीन्स में अलग सी लज्जत आ जाती है। इसका एक कप छह हजार रुपयों तक मिलता है।
बकवास पर महंगी चीजें
चिड़ियों के मल से बने फेसपैक को देखा है कभी? सुंदरता बढ़ाने के लिए इसको लगाएंगे कभी? जापान में स्किनकेयर के लिए इस फेसपैक का अहम माना जाता है। इसे धान के पाउडर के साथ मिलाकर लगाया जाता है। एक बार लगवाने की कीमत बारह हजार रुपए तक।