फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, सिर्फ एक रुपये में डेढ़ लीटर तेल खरीद रहे हैं लोग

Wed, 23 May 2018 10:38 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Countries With Cheapest And Costliest Petrol Prices Across World
petrol
सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में  33 पैसे प्रति लीटर की दर से इजाफा किया गया। इसी के साथ भारत की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.57 रुपये हो चुकी है। वहीं मुंबई में तो पेट्रोल की कीमत 84.4 रुपये प्रति लीटर तक छलांग मार चुकी है। मगर एक जगह ऐसी है, जहां इतना सस्ता पेट्रोल मिल रहा है कि यकीन करना मुश्किल है।

 
Countries With Cheapest And Costliest Petrol Prices Across World
पेंट्रोल - फोटो : SELF
आपको शायद ही यकीन हो कि वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल की कीमत महज 65 पैसे है। दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल इस देश में मिलता है। गल्फ देशों में, जहां कच्चे तेल का भंडार है, वहां भी इतना सस्ता पेट्रोल नहीं मिलता। सऊदी अरब में पेट्रोल जहां 15 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकता है, वहीं एशियाई देश मलेशिया में इसकी कीमत करीब 33 रुपये प्रति लीटर है।

 
Countries With Cheapest And Costliest Petrol Prices Across World
Petrol
भारत के पड़ोसी देशों में भी पेट्रोल की कीमत उम्मीद से बहुत कम है। पाकिस्तान में जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए सिर्फ 51 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वहीं श्रीलंका में इसकी कीमत करीब 59 रुपये हैं। नेपाल में पेट्रोल 68 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Countries With Cheapest And Costliest Petrol Prices Across World
- - फोटो : bbc
ऐसे में कई दफा मन में यह ख्याल भी आता है कि हमारा जन्म उन देशों में क्यों नहीं हुआ जहां पानी से भी सस्ता पेट्रोल मिलता है। मगर राहत की बात यह है कि कई देश ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से भी ज्यादा है। एक लीटर पेट्रोल के लिए यूके में 102 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं इटली में यह 115 रुपये में मिलेगा।

 
विज्ञापन
Countries With Cheapest And Costliest Petrol Prices Across World
पेट्राोल
दुनिया का सबसे महंगा पेट्रोल आइसलैंड में मिलता है। यहां करीब 144.52 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिलता है। वहीं, हांगकांग में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 144.23 रुपए है। यहां बड़ी तादाद में पेट्रोल आयात किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed