फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए अनोखा गांव, जहां दोस्त बनकर रहते सांप, न मारे जाते हैं और न किसी को काटते हैं

Mon, 16 Jul 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jul 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, World Snake Day, Unique Tradition of Indian Village about Snakes
गांव का अनोखा रिवाज, सांपों के साथ खेलते हुए बच्चे
वर्ल्ड स्नेक डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे गांव के बारे में, जहां सांप दोस्त बनकर रहते हैं। न उन्हें मारा जाता है और न ही सांपों के काटने से कोई मरता है। चौंक गए न जानकर, पर ये सच है।
Chandigarh, World Snake Day, Unique Tradition of Indian Village about Snakes
गांव का अनोखा रिवाज, सांपों के साथ खेलते हुए बच्चे
बात हो रही है, हरियाणा में रोहतक जिले के गांव रोहेड़ा की। इस गांव में पिछले 300 सालों से एक परंपरा चली आ रही है। यहां सांप मारना बहुत बड़ा पाप समझा जाता है। आज तक यहां सांप के काटने से किसी की मौत नहीं हुई है। अकसर सांप आकर लोगों को काटते रहते हैं, लेकिन उन्हें मारा नहीं जाता।
Chandigarh, World Snake Day, Unique Tradition of Indian Village about Snakes
गांव का अनोखा रिवाज, सांपों के साथ खेलते हुए बच्चे
इस अनोखी बात के पीछे की कहानी बताते हुए गांव के सरपंच कहते हैं कि करीब तीन सौ साल पहले की बात है, कुंडू गौत्र के बुजुर्ग गांव घोघड़िया से आकर यहां बसे थे। उन्हीं में से एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम लखमीर रखा गया। कहा जाता है कि उसी महिला की कोख से बच्चे के साथ एक सांप ने भी जन्म लिया था। उस महिला ने सांप का पालन पोषण भी अपनी औलाद की तरह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, World Snake Day, Unique Tradition of Indian Village about Snakes
गांव का अनोखा रिवाज, सांपों के साथ खेलते हुए बच्चे
भाद्र मास की चौथ के दिन वह महिला खेतों में काम करने गई थी। इस दौरान उसने अपने बेटे और सांप को एक पालने में साथ-साथ सुला दिया। इस बीच उस महिला का भाई अचानक गांव आया और अपनी बहन को घर में न पाकर वह भी उसी खेत चला गया। महिला के भाई ने देखा कि उसके भांजे के साथ पालने में एक सांप लेटा हुआ है। खतरा जानकर उसने सांप को मार दिया, जिसके तुरंत बाद उस बच्चे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Chandigarh, World Snake Day, Unique Tradition of Indian Village about Snakes
Snake
यह देखकर महिला आग बबूला हो गई और उसने रोते हुए अपने भाई से कहा कि तूने सांप के साथ मेरे बेटे को भी मार डाला है। उसने अपने भाई से कहा कि तू भविष्य में इस दिन कभी भी मेरे घर मत आना, क्योंकि इस दिन तुझे मेरे घर से अन्न, जल तक नहीं दिया जाएगा। तब से लेकर आज तक जिस दिन सांप किसी को काट लेता है तो उस दिन कुंडू गोत्र के लोग किसी मेहमान, आगंतुक अथवा भिखारी को भी खाना नहीं देते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed