फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े काम की खबर: अब गूगल मैप बचाएगा आपका पेट्रोल, ये एक ट्रिक बदल देगी आपकी जिंदगी

Mon, 16 Jul 2018 11:22 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
this special google map trick can help you to save petrol and diesel
petrol pump

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से फिलहाल पूरा दे परेशान है। हर आम आदमी जो इसका इस्तेमाल करता है वह टेंशन में है कि इसकी कीमत को कैसे कम किया जा सके। आप भी यह सोच रहे होंगे कि आखिर क्या समाधान निकाला जाए जिससे इस महंगाई के दौर में जेब कटने से बच सके। तो हम आपको बता रहे हैं गूगल मैप की एक ऐसी ट्रिक के बारे में जो आपको पेट्रोल बचाने में मदद करेगी। दरअसल महंगे पेट्रोल-डीजल के इस युग में गूगल मैप एक लाइफलाइन की तरह है।

this special google map trick can help you to save petrol and diesel
water in petrol

यह आपको आसान व छोटे रूट और कम ट्रैफिक वाले रास्ते का आसानी से पता लगाकर सही रूट का चयन करने में मदद करता है। हालांकि एक बात आपको इसके बारे में नहीं पता होगी। आपको बता दें कि यह एक से दूसरी जगह जाने वाले एक या इससे अधिक रास्तों के बीच की दूरी को भी माप कर आपको छोटा रास्ता चुनने में मदद कर सकता है। इसके जरिए आप छोटे मार्ग का पता लगाकर न सिर्फ अपना समय बचा सकते हैं बल्कि पेट्रोल की भी बचत कर सकते हैं।

this special google map trick can help you to save petrol and diesel
google maps

यह कुछ इस तरह काम करता है-
कंप्यूटर के लिए : अपने कंप्यूटर पर गूगल मैप ऑन करें। स्टार्टिंग प्वाइंट पर जूम करें और फिर राइट क्लिक कर दें। इसके बाद ड्रिप डाउन मेन्यू में जाकर 'मेजर' डिस्टेंस को सिलेक्ट करें। एक बार इसे पूरा होने के बाद आप दूसरे लोकेशन पर क्लिक करें जिसकी दूरी आप जानना चाहते हैं। यदि आप एक से अधिक मार्ग की दूरियों की गिनती करना चाहते हैं तो आपको उन सभी लोकेशंस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको इन सबके बीच एक प्वाइंट खींचना होगा। फिर आप जैसे-जैसे इस प्वाइंट को सिलेक्ट किए गए लोकेशन तक खींचते जाएंगे आपके पेज के नीचे इस रास्ते की दूरी दिखाई देती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
this special google map trick can help you to save petrol and diesel
Phone

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए : एंड्रॉयड और आइओएस स्मार्टफोन के लिए वही तरीका अपनाना पड़ता है जोकि डेस्कटॉप के लिए है, लेकिन यदि आप साधारण स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको यह तरीका अपनाना होगा - अपने फोन पर गूगल मैप एप ऑन करें। इसके बाद पहले प्वाइंट को निर्धारित कर उसे स्क्रीन पर दिख रहे रेड पिन से मार्क करें। इसके बाद मैप के सबसे नीचे जाएं और जगह के नाम को टाइप करें। फिर पॉप अप मेन्यू में जाकर मेजर डिस्टेंस को सिलेक्ट करें। इसके बाद जो डिस्टेंस दिखेंगे, उन्हें आपको एड करना है। इस तरह आप कई प्वाइंट को एड करेंगे। यह सब करने के बाद आपको स्क्रीन के नीचे मील या किलोमीटर में दूरी दिखाई देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed