फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरबैग्स वाली कार में भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना होगा ऐसा अंजाम

Thu, 02 Aug 2018 04:58 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
These five mistakes get heavy on you in airbags car
car
अगर आप भी सुरक्षा कारणों के चलते एयरबैग्स वाली गाड़ियां खरीदना पसंद करते हैं तो जरूर एक बार ये खबर पढ़ें। ये बात तो साफ है कि सुरक्षा के लिहाज से अब गाड़ियों की हर कंपनी लगभग सभी मॉडर्न कारों में आजकल एयरबैग्स देने लगी है, लेकिन सुरक्षा सिर्फ एयरबैग्स वाली कार इस्तेमाल करने में नहीं है। अगर आपके पास भी एयरबैग्स वाली कार है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
These five mistakes get heavy on you in airbags car
car
आप ये तो जानते ही होंगे कि कार में लगे एयरबैग्स कैसे काम करते हैं..? दरअसल, एयरबैग्स आपातकाल जैसी स्थिति में बेहद काम आते हैं। गाड़ियों में टक्कर का पता लगाने वाले सेंसर आगे लगे होते हैं जो आपातकालीन स्थिति में गाड़ी की टक्कर होने के बाद एयरबैग्स को स्वत: ही खोल देते हैं। अगर गाड़ी में आगे किसी तरह की कोई अन्य चीजें जैसे बुलबार या फिर सेफ्टीगार्ड लगी होंगी तो सेंसर ठीक से काम नहीं कर पाएंगे और जरूरत पढ़ने पर एयरबैग्स खुल नहीं पाएंगे।
These five mistakes get heavy on you in airbags car
air bag
कई बार कार में लोग डैशबोर्ड पर पैर रखकर चलते हैं। लेकिन ऐसा करना कितना खतरानाक हो सकता है ये बात शायद ही उन्हें मालूम होगी। दरअसल, एयरबैग्स वाली गाड़ियों के डैशबोर्ड पर पैर नहीं रखने चाहिए। कई बार मामूली सी टक्कर पर ही एयरबैग्स अपने आप खुल जाते हैं। ऐसे में अगर किसी सवारी ने डैशबोर्ड पर पैर रखे होते हैं तो उनको गहरी चोट आ सकती है। कई बार एयरबैग्स खुलने पर यात्रियों के पैर तक टूटने के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These five mistakes get heavy on you in airbags car
car
भूलकर भी न बैठे स्टीयरिंग व्हील से सटकर
ड्राइवर भूलकर भी स्टीयरिंग व्हील से सटकर न बैठे क्योंकि ड्राइवर स्टीयरिंग व्हील में भी एयरबैग लगा होता है। कुछ लोग स्टीयरिंग व्हील के बिल्कुल पास बैठकर ड्राइविंग करते हैं। ऐसे में ये उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। कार एक्सीडेंट होने पर एयरबैग झटके से खुलने पर ड्राइवर को चोट लग सकती है। इसलिए आप स्टीयरिंग व्हील से थोड़ी दूर बैठकर ड्राइव करें।

 
विज्ञापन
These five mistakes get heavy on you in airbags car
car
सीटबेल्ट से एयरबैग का कनेक्शन
क्या आप जानते हैं कि आपकी कार की सीटबेल्ट से एयरबैग का कनेक्शन होता है। इसलिए हमेशा सीटबेल्ट लगाकर ही चलें। ज्यादातर नई गाड़ियों में सीटबेल्ट के साथ ही एयरबैग का कनेक्शन जोड़ा गया है। कई कारों में सीटबेल्ट के साथ एयरबैग को टेस्ट किया जाता है। ऐसे में अगर कार सवारों ने सीटबेल्ट नहीं पहना तो एयरबैग नहीं खुलते जिससे कार सवार को चोट पहुंच सकती है। इसलिए हमेशा सीटबेल्ट पहनकर ही सफर करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed