फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं दूल्हा फरार, तो कहीं दुल्हन...6 ऐसी अजीबोगरीब शादियां, देखकर हर कोई हैरान

Wed, 08 Aug 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Aug 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Unique Marriage, Fraud Bride, Fraud Groom
marriage
कहीं दूल्हा फरार हो गया तो कहीं दुल्हन ने दिया धोखा। जानिए 6 ऐसी अजीबोगरीब शादियों के बारे में, जिन्हें देखकर हंसी भी आएगी और यकीं भी नहीं होगा कि ऐसा हो सकता है।
Chandigarh, Unique Marriage, Fraud Bride, Fraud Groom
groom catch
शादी को बारात तैयार पर दुल्हा फरार
मंडप तैयार, शादी को बारात निकलने को तैयार, लेकिन दूल्हा हो गया फरार। घटना पंजाब के लुधियाना की है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ एक साल तक दुराचार किया। जब दोनों के परिजनों को पता चला तो दोनों की शादी तय कर दी गई। शादी एक अगस्त को तय की, लेकिन आरोपी शादी के दिन घर से भाग गया। जैसे ही दुल्हन के घर वालों को फरार होने का पता चला तो कोहराम मच गया। दुल्हन को ऐसा सदमा लगा कि बेहोश हो गई। युवती के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Chandigarh, Unique Marriage, Fraud Bride, Fraud Groom
Bride
7 फेरों से पहले खुल गई दुल्हन की पोल
दूल्हा बना, घोड़ी चढ़ा और बारात लेकर पहुंच गया, लेकिन 7 फेरे होने से पहले ही दुल्हन की पोल खुल गई। मामला पंजाब के अमृतसर का है। दूल्हा बारात लेकर मैरिज पैलेस पहुंचा, लेकिन गेट बंद मिला। न कोई तैयारी थी, न कोई सजावट। दुल्हन के परिजनों का फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ मिला। इससे बर्ताव से गुस्साया दूल्हा पहले तो रोया और फिर बारात लेकर छेरहटा थाने पहुंच गया। वहां दूल्हे ने अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस वाले हैरान रह गए। दूल्हा न तो दुल्हन के घर का पता जानता था और न ही बिचौलन महिला के बारे में ज्यादा पता था। फिर भी  सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने दूल्हे की शिकायत दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Unique Marriage, Fraud Bride, Fraud Groom
groom
शादी वाले दिन NRI दूल्हे ने किया कारनामा
शादी वाले दिन ही एनआरआई दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन फूट-फूटकर रोई। वहीं उसके मां-बाप को भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। मामला मोहाली के खरड़ का है। शिवजोत इनक्लेव में एक लड़की के हाथों में मेंहदी लगी ही रह गई। जब शादी वाले दिन एनआरआई दूल्हे ने बारात लेकर आने से मना कर दिया। लड़की के परिवार के सभी सपने अधूरे ही रह गए और विवाह की तैयारियां भी धरी की धरी रह गई। लड़की के पिता गुरचरण सिंह व माता मलकीत कौर ने बताया कि लड़का अपने परिवार में किसी को बताए बिना ही अमरीका जा चुका है। हालांकि दोनो परिवारों का एक लंबी बातचीत के बाद आपस में समझौता हो गया है। जिस कारण कोई कानूनी कारवाई नहीं की गई है, लेकिन मामला काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
Chandigarh, Unique Marriage, Fraud Bride, Fraud Groom
bride
'सुंदर' युवती देख की थी शादी, 5 दिन बाद खुल गई दुल्हन की पोल
लड़की सुंदर है, देखकर शादी रचाई थी। लेकिन पांच दिन बाद ही दुल्हन की पोल खुल गई और उसका वो सच सामने आया, जानकर दूल्हा सदमे में है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। न्यू सुंदर नगर में शादी के पांचवें दिन दूल्हे को बेहोश करके दूल्हन नकदी, गहने व अन्य सामान लेकर भाग गई। वारदात के समय परिवार के अन्य लोग छत पर सो रहे थे। सुबह उठे तो दूल्हा बेहोश मिला और दुल्हन गायब थी।  कुलदीप की शादी 29 जून को अमृतसर के गांव चाटी की रमनदीप कौर से हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed