फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल की ये लड़की करती है वो काम, अच्छे-अच्छे शरमा जाएं करने में...दंग कर देगा इनका जज्बा

Sat, 07 Jul 2018 05:26 PM IST
रुबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रुबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jul 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, 15 years old padwoman success story
चंडीगढ़ की पैडवूमेन
उम्र 15 साल और ये लड़की बिना किसी हिचकिचाहट के वो काम करती है, जिसे करने में अच्छो-अच्छों को शर्म आ जाएं या करने की हिम्मत ही न पड़े। काम के बारे में जानेंगे तो इसके जज्बे को सलाम करेंगे।
chandigarh, 15 years old padwoman success story
चंडीगढ़ की पैडवूमेन
चंडीगढ़ निवासी दो लड़किया 15 साल की जानवी और 17 वर्षीय लावाण्या एक सराहनीय कदम उठाकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन गईं हैं। ये दोनों गरीब लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड्स बनाती हैं और उनको निशुल्क बांटती हैं। जानवी सिंह और लावाण्या ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैड मैन से प्रेरित होकर यह काम शुरू किया। हुआ यूं कि अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन देखने के लिए जानवी और लावाण्या एक साथ गईं थीं।
chandigarh, 15 years old padwoman success story
रियल लाइफ के 'पैडमैन'
दोनों को फिल्म की कहानी इतनी अच्छी लगी कि घर आकर ठान लिया कि ऐसा ही प्रयास वे भी करेंगी। दोनों ने अपनी मां से बात की और यह काम करने के लिए मंजूरी दे दी। पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी प्रोत्साहित किया। जानवी सिंह ने बताया कि जब पैड बांटने के बारे में सोचा तो कीमत अधिक थी। इसलिए उन्होंने इसे बनाने पर विचार किया। लावाण्या की मां विधु जैन ने दोनों को डाक्टर से पैड्स बनाना सीखने की सलाह दी। उन्होंने डाक्टर रितु नंदा से पैड्स बनाना सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, 15 years old padwoman success story
रियल लाइफ के 'पैडमैन'
मेरे भाई ने भी दिया साथ: लावाण्या
लावाण्या ने बताया कि इस प्रयास में उनके भाईयों ने भी साथ दिया। दोनों के भाई ने गरमियों की छुट्टियों में पैड्स बनाने में सहयोग दिया। जानवी के भाई त्रिनभ जैन (14), सुमेर वीर सिंह (9) और रणवीर सिंह (9) ने इस अभियान में मदद करने की पेशकश की थी और 2000 सेनेटरी पैड बनाने में सहयोग दिया। जानवी देहरादून स्थित वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून में 10वीं कक्षा की छात्रा हैं तो लावाण्या जालंधर के कान्वेंट स्कूल मेयर वर्ल्ड स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बचपन की सहेलियां हैं।
विज्ञापन
chandigarh, 15 years old padwoman success story
pocket money
पॉकेट मनी से बनाती हैं सेनेटरी पैड्स
जानवी एवं लावाण्या ने बताया कि जब उन्होंने पैड बनाने के बारे में सोचा था तो पैसे नहीं थे, पर दोनों ने अपनी पॉकेट मनी से शुरूआत की। शुरूआत में दोनों की पाकेट मनी से पांच हजार रुपये इकट्ठे हुए। पैसे कम थे तो जानवी के पिता करणवीर सिंह एवं लावाण्या के पिता पुनित जैन ने साथ दिया। घर वालों ने 10 हजार रुपये दिए, जिसकी बदौलत कुल 15 हजार रुपये से दोनों ने अपना पहला अभियान पूरा किया। अब वे देहरादून, जालंधर और चंडीगढ़ में सेनेटरी पैड्स फ्री में बांटती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed