फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयमाला से पहले ही दुल्हन ने दूल्हे में देखा कुछ ऐसा, गुस्से से तिलमिलाई और घर वापस भेजा

Fri, 16 Mar 2018 08:54 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Bride refuse to marry with groom
दुल्हन (फाइल फोटो)

एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है, दुल्हन ने वरमाला के वक्त जैसे ही दूल्हे को देखा उसी वक्त उसने शादी करने से इंकार कर दिया। फिर क्या था बाराती को बिना दुल्हन के ही उल्टे पांव घर वापस जाना पड़ा।

Bride refuse to marry with groom
वरमाला के लिए खड़े दूल्हा-दुल्हन (फाइल फोटो)

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला उत्तरप्रदेश के महोबा जिले का बताया जा रहा है। यहां इंद्राहटा इलाके के रहने वाले जगदीश अहिरवार ने अपनी बेटी की शादी टीकमगढ़ के आलमपुरा गांव में रहने वाले धर्मेंद्र अहिरवार से तय की थी, लेकिन लड़की पक्ष का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। शादी से पहले उन्हें कोई और लड़का दिखाया गया था जबकि शादी के वक्त दूल्हा बनकर कोई और ही आ गया।

Bride refuse to marry with groom
वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन (फाइल फोटो)

दरअसल, शादी से पहले लड़की ने लड़के को देखा नहीं था, लेकिन लड़के वालों ने शादी तय करने के वक्त लड़के की फोटो लड़की को दिखाई थी।
इस वजह से लड़की को भी लड़के के चेहरे की पहचान थी। लड़की के घर बारात पहुंचने के बाद सबसे पहले टीका रस्म हुई। उसके बाद दूल्हे और दुल्हन को वरमाला के लिए स्टेज पर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bride refuse to marry with groom
विवाह स्थल (फाइल फोटो)

लड़के ने लड़की को जयमाला डाली, लेकिन जैसे ही लड़की ने लड़के को जयमाला डालने के लिए अपना सिर ऊपर किया, वह आश्चर्यचकित हो गई, जिसके बाद लड़की ने सभी के सामने लड़के को वरमाला डालने से इंकार कर दिया और कहा कि वो यह शादी नहीं कर सकती। लड़की की इस बात से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लड़की को मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Bride refuse to marry with groom
bride
लड़की और लड़के पक्ष के बीच काफी तनातनी हुई, लेकिन लड़की वालों ने एक न सुनी और आरोप लगाया कि उनलोगों ने झूठ बोला और दूल्हे को बदल दिया। दूल्हा बदल दिए जाने की वजह ये रिश्ता टूट गया। आखिर में बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा। आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं जहां ऐसी बातें सामने आईं हैं, अक्सर इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं, जहां या तो दूल्हा बदल दिया जाता है या फिर दुल्हन।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed