फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने-पीने की चीजों से बने कपड़े पहनती है यह लड़की, वजह भी चौंकाने वाली

Thu, 24 May 2018 07:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Benjaphorn Chetsadakan AKA Sine Benjaphorn Outfits Made Of Food Is Famous Cosplay
Sine Benjaphorn
सेलिब्रिटी फैशन फॉलो करने वाले कई लोग अपने फेवरेट स्टार की स्टाइल को कॉपी करते हैं। वे सेलेब्स की तरह महंगे कपड़े तो खरीद नहीं पाते, तो लोकल दर्जी की मदद से या स्ट्रीट शॉप से वैसे बनवाते हैं या खरीदते हैं। कई लोग मशहूर सेलेब्स जैसा आउटफिट पहनते हैं और फिर उनकी ही तरह पोज देकर फोटो भी खिंचवाते हैं। अंग्रेजी में इसे कॉसप्ले कहा जाता है। मगर 22 साल की सीने बेंजाफॉर्न कॉसप्ले करने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इसका कारण यह है कि बाकी लोग जहां सिर्फ सेलेब्स के कपड़े, एक्सेसरीज और स्टाइल कॉपी करते हैं, यह बाला इस काम में एक लजीज ट्विस्ट भी देती है।


 
Benjaphorn Chetsadakan AKA Sine Benjaphorn Outfits Made Of Food Is Famous Cosplay
Sine Benjaphorn - फोटो : Instagram
दरअसल, सीने बेंजाफॉर्न जो भी आउटफिट पहनती हैं, उसका कोई ना कोई हिस्सा खाने-पीने की चीज से बना होता है। उनके आउटफिट का डिजाइन भले ही किसी सेलिब्रिटी के कपड़े से मिलता जुलता हो, मगर उस ड्रेस को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया सामान बिलकुल अलग होता है। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए। सीने की इस ड्रेस में चिकेन का इस्तेमाल किया गया है। 

 
Benjaphorn Chetsadakan AKA Sine Benjaphorn Outfits Made Of Food Is Famous Cosplay
Sine Benjaphorn - फोटो : Instagram
सीने बेंजाफॉर्न हाल ही में केकड़े से बनी ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने खुद अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। खास बात यह है कि उनकी यह ड्रेस एक्ट्रेस Chompoo Araya के आउटफिट की कॉपी है, जिसे उन्होंने कांस 2018 के दौरान पहना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Benjaphorn Chetsadakan AKA Sine Benjaphorn Outfits Made Of Food Is Famous Cosplay
Sine Benjaphorn - फोटो : Instagram
दरअसल, सीने यह सब अपने स्टोर का प्रचार करने के लिए करती हैं। वह थाईलैंड में एक दुकान चलाती हैं जहां प्लस साइज लोगों के लिए कपड़े मिलते हैं। वह कहती हैं, 'मुझे खाना खाना बहुत पसंद है इसलिए मैंने सोचा कि यह मेरे कॉस्ट्यूम का भी हिस्सा होना चाहिए।'


 
विज्ञापन
Benjaphorn Chetsadakan AKA Sine Benjaphorn Outfits Made Of Food Is Famous Cosplay
Sine Benjaphorn - फोटो : Instagram
सीने बेंजाफॉर्न अपने कॉस्ट्यूम में फल, सब्जी, चिप्स के पैकेट्स, सेवइयों आदि का इस्तेमाल करती हैं। अगर ड्रेस में इनका इस्तेमाल ना हो पाए तो एक्सेसरीज में इसे शामिल करती हैं। मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट पर पॉप स्टार रिहाना की ड्रेस की जब सीने बेंजाफॉर्न ने पैरोडी ड्रेस बनाई तो हैट में डिंक्रस के कैन रख दिए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed