फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराधी खुद पहुंचा थाने, बोला- प्लीज मुझे जेल भेज दो और फिर जो हुआ....

Thu, 24 May 2018 07:56 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
A Man request to police send him to jail
encounter
साहब.. मैं 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हूं, मुझे जेल भेज दो। कहीं आपको ये तो नहीं लग रहा कि इस शख्स का माथा फिर गया है..? दरअसल, इसके पीछे की असली वजह कुछ ओर है। इसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। चलिए बताते हैं क्या है माजरा... 
A Man request to police send him to jail
encounter
दरअसल, जो शख्स बुलंदशहर कोतवाली देहात पहुंचा था वह पुलिस की वांटेड लिस्ट में था। मंगलवार सुबह वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा और गुहार लगाने लगा। बाद में देहात कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उस पर लूट, चोरी आदि के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। अपराधी का नाम छोटे उर्फ श्याम सिंह बताया ज रहा है जो पेशेवर अपराधी है। वह नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मानकपुर का रहना वाला है। यहां कोतवाली में ही उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
A Man request to police send him to jail
encounter
बीते दिनों छह अप्रैल को वह पुलिस के साथ भाईपुरा की पुलिया पर हुई मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब रहा था लेकिन उसके दो साथियों को पुलिस ने दबोच लिया था जिन्हें जेल भेज दिया गया। श्याम को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी, साथ ही उसकी तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही थीं, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था। मंगलवार को आरोपी ने खुद ही एसएसपी कार्यालय पहुंच कर सरेंडर करने की बात एसएसपी से कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
A Man request to police send him to jail
crime spot
इसी दौरान देहात कोतवाल टीम मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उस पर 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा थी। बीते छह अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान वह भागने में कामयाब रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed