{"_id":"5b12676b4f1c1bb0318b4bab","slug":"before-marriage-it-is-important-to-giive-birth-in-this-indian-region-otherwise-it-is-bad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के इस राज्य में अजीबोगरीब परंपरा, यहां शादी से पहले बच्चे पैदा करना जरूरी वरना होता है अपशकुन","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
भारत के इस राज्य में अजीबोगरीब परंपरा, यहां शादी से पहले बच्चे पैदा करना जरूरी वरना होता है अपशकुन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Garatia tribe woman
आपने कभी शादी से पहले बच्चे पैदा करने वाली परंपरा के बारे में सुना है..? सुनकर अजीब तो लग रहा होगा। शायद ये भी सोच रहे होगे कि ऐसा हमारे देश में तो असंभव है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह किसी पराए मुल्क में नहीं बल्कि खुद हमारे ही देश में होता है। झटका लगा न..? जी हां, ऐसा भारत में एक समाज में होता है जहां शादी से पहले बच्चे पैदा करना वैध माना जाता है। आप इससे अब तक अनभिज्ञ रहे होंगे। तो चलिए बताते हैं आपको इस अजीबोगरीब परंपरा और समाज के बारे में...
Garatia tribe woman
ये एक ऐसे समाज से जुड़ी कहानी है जहां विवाह के पहले बच्चे पैदा करना शुभ माना जाता है। यदि विवाह से पहले यहां बच्चे पैदा न किए जाएं तो यह अपशकुन समझा जाता है। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगे लेकिन यह परंपरा भारत के ही राज्य राजस्थान में 1000 वर्ष से अब तक चली आ रही है। जी हां, यह परंपरा उदयपुर के सिरोही और पाली में रहने वाली गरासिया जनजाति में निभाई जाती है।
Garatia tribe woman
यदि आप इस परंपरा को करीब से देखें लेंगे तो आपको इसमें आज के लिव इन रिलेशनशिप की झलक नजर आ जाएगी, जिसे समाज गलत ठहराता है। वहीं इस जनजाति की परंपरा के मुताबिक लड़के और लड़कियां अपनी रजामंदी से लिव इन में रहते हैं और बच्चे पैदा होने के बाद ही एकदूजे से शादी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Garatia tribe woman
परंपरा के नाम पर गरासिया जनजाति में 2 दिन का विवाह का विशेष मेला लगता है। इस मेले में लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और बिना विवाह किए एक साथ रहने लगते हैं। इसके साथ ही बच्चे के जन्म के बाद ही अपनी इच्छानुसार शादी करते हैं। यहां लड़का और लड़की को अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी मिली है।
विज्ञापन
Garatia tribe woman
लिव इन रिलेशनशिप का ही दूसरा रूप है "दापा प्रथा "
गरासिया जनजाति के लोगों की मान्यता के अनुसार कई वर्ष पहले इस जनजाति के चार भाई कहीं और जाकर रहने लगे। इनमें से 3 ने शादी की और एक लड़का लिव इन में रहने लगा। केवल लिव इन वाले को छोड़कर किसी के बच्चे नहीं हुए तभी से यहां के लोग इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। इस परंपरा को 'दापा प्रथा' कहा जाता है।
गरासिया जनजाति के लोगों की मान्यता के अनुसार कई वर्ष पहले इस जनजाति के चार भाई कहीं और जाकर रहने लगे। इनमें से 3 ने शादी की और एक लड़का लिव इन में रहने लगा। केवल लिव इन वाले को छोड़कर किसी के बच्चे नहीं हुए तभी से यहां के लोग इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। इस परंपरा को 'दापा प्रथा' कहा जाता है।