पंजाब की एक महिला ने एक हैंडसम पुलिसवाले के लिए ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में जानकर हरकोई हैरान है। जी हां, दरअसल इस महिला का दिल एक हैंडसम पुलिसवाले के ऊपर आ गया। इसके बाद उसने जो किया...
पंजाब की रहने वाली 27 वर्षीय युवती पंजाब के होशियारपुर से उज्जैन जा पहुंची। कारण था उसका एकतरफा प्यार... दरअसल, इस युवती को पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन अतुलकर से एकतरफा मोहब्बत हो गई थी। उन्हीं से मिलने के लिए वह उज्जैन जा पहुंची।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो युवती का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर एसपी की तस्वीरें देखने के बाद उनकी बॉडी व फिटनेस पर फिदा हो गई। वह बस एकबार एसपी सचिन अतुलकर से मिलना चाहती है। उसने यह भी कहा कि अगर उसे एसपी सचिन अतुलकर से बिना मिले अगर वापस भेजा गया तो वह ट्रेन का आगे कूदकर अपनी जान दे देगी। कहा यह भी जा रहा है कि होशियारपुर की रहने वाली इस युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस बीच उसके पिता द्वारा दिया गया बयान भी सामने आया है।
पिता ने बताया कि वह तलाकशुदा है। वह घर में लड़ती-झगड़ती रहती है। पिछले दिनों वह घर से किसी को बिना कुछ बताए चली गई थी। सोमवार को उसकी मां समेत अन्य लोग उसे लेने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। पुलिस व महिला सशक्तीकरण अधिकारी उसे समझाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। काफी देर तक यह ड्रामा चलता है। आखिर में समझाने के बाद वह लौटने को तैयार हुई।
बुधवार को दोपहर बाद युवती को लेकर परिजन पंजाब के लिए रवाना हुए। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि एसपी सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देते हैं। इसके लिए वह रोजाना 70 मिनट जिम में बिताते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी एसपी काफी लोकप्रिय हैं। वो जहां जाते हैं लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ते हैं।