फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश का एक ऐसा समाज, जिसने सलमान के जेल जाते ही मनाई खुशियां, वजह बना 'मां का दूध'

Sat, 07 Apr 2018 07:55 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
A society called Vishnoi samaj so glad to Bollywood Star Salman khan jail in blackbuck poaching case
women feeding

काला हिरण शिकार मामले में 20 बरस का लंबा इंतजार और उसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ आया फैसला राजस्थान के एक समाज के लिए बड़ी खुशी की वजह बन गया है। जी हां, गुरुवार को जहां एक तरफ इस फैसले से उनके हजारों-लाखों फैंस दुख व्यक्त कर रहे थे तो वहीं यह समाज खुशियां मना रहा था, नाच-गा रहा था, पटाखे जला रहा था। वाकयी जैसे उनके लिए यह घड़ी किसी जलसे या जश्न की हो।   

A society called Vishnoi samaj so glad to Bollywood Star Salman khan jail in blackbuck poaching case
women

'विश्नोई समाज' के नाम से जाना जाने वाला यह समाज इसी वजह से खासा चर्चा में आ गया है। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें एक महिला हिरण के बच्चे को स्तनपान कराती नजर आ रही है। इस तस्वीर में दिखाई दे रही महिला को इसी विश्नोई समाज का बताया जा रहा है।  

A society called Vishnoi samaj so glad to Bollywood Star Salman khan jail in blackbuck poaching case
women

तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक महिला अपने बच्चे की तरह एक हिरण के बच्चे को गोद में लिए हुए उसे खिलाते हुए नजर आ रही है। इसे भी विश्नोई समाज की महिला बताया जा रहा है। बता दें कि सलमान को जेल भिजवाने के पीछे विश्नोई समाज के लोगों का लंबा संघर्ष रहा है और इसी समाज के लोग 20 साल पुरानी इस घटना के चश्मदीद गवाह भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
A society called Vishnoi samaj so glad to Bollywood Star Salman khan jail in blackbuck poaching case
Black buck

विश्नोई समाज जोधपुर के पास पश्चिमी थार रेगिस्तान से आता है और इसे प्रकृति के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है। विश्नोई समाज में जानवर को भगवान तुल्य माना जाता है और इसके लिए वह अपनी जान देने तक को तैयार रहते हैं। यह समाज प्रकृति के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले लोगों को शहीद का दर्जा भी देता है। बता दें कि इस समाज के कई ऐसे लोग भी हुए हैं, जिन्होंने जानवरों के लिए अपनी जान भी गंवाई है।

विज्ञापन
A society called Vishnoi samaj so glad to Bollywood Star Salman khan jail in blackbuck poaching case
salman khan

दरअसल, विश्नोई शब्द बीस (20) और नोई (9) से मिलकर बना है और यह समाज 29 नियमों का पालन करता है। इन नियमों में एक नियम शाकाहारी रहना और हरे पेड़ नहीं काटना भी शामिल है। साथ ही ये लोग जम्भोजी को पूजते हैं। राजस्थान के कुछ गांवों में आज भी महिलाएं हिरण को दूध पिलाती हैं। मान्यता है कि विश्नोई समाज के लोग लगभग 550 साल से प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed